{"_id":"654fc0c192eec050930c7398","slug":"all-arrangements-collapsed-as-the-crowd-of-buyers-increased-in-the-market-there-was-traffic-jam-at-many-places-badaun-news-c-123-1-bdn1005-7838-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ध्वस्त हुए सारे इंतजाम... बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ी तो कई जगह लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ध्वस्त हुए सारे इंतजाम... बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ी तो कई जगह लगा जाम
विज्ञापन
टिकटगंज प्वाइंट पर बैठा होमगार्ड अंदर जाते वाहन। संवाद
बदायूं। दिवाली की खरीदारी के लिए शनिवार को बाजार में खूब भीड़भाड़ रही। लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया। इस दौरान नो-एंट्री जोन से होकर भी ई-रिक्शा गुजरते रहे, इससे व्यवस्था और बिगड़ गई और जाम लग गया। पुलिस के चेकिंग अभियान में व्यस्त होने से लोग दिन भर जाम से जूझते रहे।
नरक चतुर्दशी पर नेहरू चौक और उसके आसपास इलाके में भीड़ के चलते यह हालत थी कि लोगों का पैदल निकलना तक दूभर हो गया। इसके अलावा खैराती चौक, टिकटगंज, गोपी चौक और शहर के अन्य इलाकों में भी यही हाल रहा। लावेला चौक और रोडवेज बस स्टैंड पर कई बार जाम की स्थिति बनी। कहीं भी पुलिस दिखाई नहीं दी।
ठेले-खोमचे वालों ने बिगाड़ी व्यवस्था
बाजार में इस बार ठेले खोमचे वालों ने ज्यादा व्यवस्था बिगाड़ी। बाजार में हर जगह उन्होंने फुटपाथ घेर लिया। फुटपाथ पर भी दुकानें भी सजी थीं। कोई मूर्तियों की दुकान सजाए था, तो कोई दीये और खील-खिलौनों बेच रहा था। इससे सड़कें संकरी हो गईं। जाम लगने का यह भी बड़ा कारण रहा।