{"_id":"658abb74706dd0fbb10e8698","slug":"alia-and-divyanshi-top-in-making-paintings-of-martyr-sahibzadas-badaun-news-c-123-1-sbly1035-10467-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शहीद साहिबजादों की पेंटिंग बनाने में आलिया और दिव्यांशी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शहीद साहिबजादों की पेंटिंग बनाने में आलिया और दिव्यांशी अव्वल
विज्ञापन
उझानी में वीर बालिका को पुरस्कृत करते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा। संवाद
उझानी। लिसनिंग मैक्स-21 फाउंडेशन के तत्वावधान में गुरु गोविंद सिंह के शहीद साहिबजादों के सम्मान में आयोजित वीर बालक और बालिका कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने साहिबजादों की पेंटिंग बनाने में अव्वल रहीं छात्राओं आलिया और दिव्यांशी को पुरस्कृत किया।
भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में कार्यक्रम शुरू होने पर केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने साहिबजादों के योगदान के बारे में बताया। कहा कि देश और धर्म के लिए अच्छे कार्य करने की कोई उम्र नहीं होती। देश के लिए मर मिटने वाले हमेशा दिलों पर राज करते हैं।
उन्होंने कार्यक्रम समापन पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग में अव्वल रहीं आलिया और दिव्यांशी को पुरस्कृत किया। खनक और दीप्ति शर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर अंडर-14 फुटबॉल के खिलाड़ियों को पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
संस्था के फाउंडर राजन मेंदीरत्ता ने अगले साल वीर बालक और बालिका कार्यक्रम 13 दिन कराने के साथ सभी खिलाड़ियों को ट्रैकसूट के अलावा 21 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। इस मौके पर फुटबाॅल संघ के जिलाध्यक्ष अरुण अग्रवाल, शंकर गुप्ता, डॉ. आशीष राजपूत, मनोज कृष्ण गुप्ता, डॉ. आलोक गुप्ता, अखिल अग्रवाल, राहुल शंखधार, किशन चंद्र शर्मा , गिरीश पाल सिंह, ओम थरेजा, जयपाल थरेजा, दिलबाग सिंह, मोर सिंह लोधी, सिमर कौर, मिनी कौर आदि मौजूद रहे।