{"_id":"6159fe718ebc3e09f05911b0","slug":"alert-in-badaun-after-the-uproar-in-kheri-monitoring-of-farmer-leaders-badaun-news-bly461748528","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी में बवाल के बाद बदायूं में अलर्ट, किसान नेताओं पर निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी में बवाल के बाद बदायूं में अलर्ट, किसान नेताओं पर निगरानी
विज्ञापन
बदायूं। लखीमपुर खीरी में तीन किसानों की मौत के बाद जिले में अलर्ट जारी किया गया है। आसपास जिलों में भी घटना व्यापक रूप न ले इसके चलते प्रशासन ने किसान नेताओं की टोह लेने के साथ खीरी न जाने की तस्दीक करनी शुरू कर दी है। किसान नेताओं की निगरानी के साथ नजरबंद करने की तैयारी भी की जा रही है।
खीरी में स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे पर किसानों की हत्या का आरोप लगाकर आगजनी और बवाल किया गया है। रविवार दोपहर बाद से बदायूं के अधिकारी भी खीरी घटनाक्रम के हालिया अपडेट लेने लगे। साथ ही जिले में भी पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। पुलिस ने बड़े किसान नेता रामाशंकर शंखधार, सौदान सिंह, राजेश सक्सेना व झांझन सिंह की मौजूदगी को लेकर जानकारी जुटानी शुरू कर दी। कई नेताओं को स्थानीय पुलिस व खुफिया अमले ने कॉल करके लोकेशन जानी तो कुछ के घर भी पुलिस घूम आई। हालांकि यह तय हो गया कि देर रात तक बदायूं का कोई किसान नेता खीरी नहीं गया है तो पुलिस को चैन आया। किसान नेताओं पर निगरानी के साथ ही खीरी कूच की स्थिति में उन्हें नजरबंद भी किया जा सकता है। नेता भी इस बात को समझ रहे हैं।
खीरी कांड पर किसान नेता नाराज, आज ज्ञापन देकर विरोध जताएंगे
बदायूं। भाकियू के मंडलीय नेता राजेश कुमार सक्सेना ने लखीमपुर खीरी के घटनाक्रम पर नाराजगी जताई। चिंत्रांश नगर में अपने आवास पर सभा में कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है और किसानों की असली दुश्मन है। इस तरह किसानों को कुचलकर उसे प्रदेश में राज्य करने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
वरिष्ठ भाकियू नेता रामाशंकर शंखधार ने कहा कि राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो चुके हैं। उनका जब आदेश मिलेगा तो हम लोग भी लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो जाएंगे। वरिष्ठ नेता नरेंद्र कुमार सक्सेना, बाबा गरीबदास, अमरपाल सिंह यादव लोग मौजूद रहे। तय हुआ कि सोमवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दोपहर बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता डीएम को सौंपेंगे।
- खीरी की घटना के बाद सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। हालांकि बदायूं में इस घटनाक्रम का कोई सीधा असर होने की आशंका नहीं है फिर भी पुलिस अपनी ओर से सभी जरूरी कार्रवाई करते हुए निगरानी रख रही है। किसी नई स्थिति में शासन व उच्चाधिकारियों के निर्देश के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। - सिद्धार्थ वर्मा, प्रभारी एसएसपी