{"_id":"5d31169559af771e0dd83b034c1043ec","slug":"alapur-delivery-center-opening-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलापुर में प्रसव केंद्र का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलापुर में प्रसव केंद्र का उद्घाटन
Alapur
Updated Sat, 28 Feb 2015 06:55 PM IST
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद शनिवार को पीएचसी पर प्रसव केंद्र का विधि विधान से सीएमओ दीपक कुमार ने शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि ये केंद्र 24 घंटे खुलेगा और एक एंबुलेंस भी उपलब्ध रहेगी। सीएमओ ने परिसर में पौधारोपण भी किया।
करीब एक दशक पूर्व जब पीएचसी बनी तो क्षेत्रीय लोगों ने सोचा कि अब उन्हें बेहतर स्वस्थ्य सेवाएं मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब लंबे समय के बाद अस्पताल में प्रसव की सुविधा उपलब्ध हो सकी है। शनिवार को प्रसव केंद्र का शुभारंभ करने के दौरान सीएमओ ने बताया कि केंद्र पर प्रसव से पूर्व की जाने वाली जांचों की सुविधा मिलेगी। प्रत्येक दिन दो एएनएम और दो एचबी मौजूद रहेंगी।
उन्होंने केंद्र का निरीक्षण भी किया। साथ ही संबंधित कर्मियों को सही ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनोज कुमार, जिला कोआर्डिनेटर अरविंद राणा, म्याऊ के एमओआईसी डा. महेंद्रभान सिंह, रवि पाराशरी, ब्रजेश कुमार, चेयरमैन शकीलउद्दीन, डा आजाद हुसैन अंसारी, डा अब्दुल सईद समेत एएनएम और सुपरवाइजर मौजूद रहीं।