फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Alam procession taken out in Bisauli with slogans of Ya Hussain

Budaun News: बिसौली में या हुसैन नारों के साथ निकाला गया अलम का जुलूस

Sat, 05 Jul 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Alam procession taken out in Bisauli with slogans of Ya Hussain
बिसौली के जूलूस-ए-अलम में शामिल सुन्नी समुदाय के लोग। संवाद
बदायूं। शुक्रवार को आठवें मुहर्रम के अवसर सुन्नी समुदाय ने फतेह निशान का जुलूस निकाला। इसमें अकीकतमंदों की भीड़ रही। जुलूस-ए-अलम शीश महल से आरंभ होकर सराय मोहल्ला, कौआटोला, पठान टोला, नई बस्ती होते हुए ईदगाह रोड तक पहुंचा। इसमें या हुसैन के नारों के बीच अकीदतमंदों ने गम और श्रद्धा का इज़हार किया।
विज्ञापन

कई अकीदतमंदों ने फतेह निशान अलम को अपने दांतों से खड़ा कर अनोखा प्रदर्शन किया। ढोल, ताशों और नौहाख्वानी के साथ जुलूस का माहौल गमगीन और श्रद्धा से भरा रहा। नगर में मुहर्रम के इस अवसर पर भाई-चारे, एकता और साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश देखने को मिला। स्थानीय लोगों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर विभिन्न तंजीमों के पदाधिकारी भी शरीक हुए। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और पूरे रूट पर निगरानी रखी गई। जुलूस पूरी तरह से शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से सम्पन्न हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed