फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Akshaya Tritiya: Heavy rain of money in the markets, business worth Rs 50 crores

अक्षय तृतीया : बाजारों में जमकर हुई धनवर्षा, कारोबार 50 करोड़ के

Sat, 11 May 2024 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya: Heavy rain of money in the markets, business worth Rs 50 crores
अक्षय तृतीया पर आभूषण की दुकान पर खरीदारी करतीं युवतियां। संवाद
बदायूं। अक्षय तृतीया और सहालग की धूम के बीच शुक्रवार को बाजारों में धनवर्षा हुई। बाजार गुलजार रहे। दूल्हा-दुल्हन के कपड़े, शृंगार की सामग्री, आभूषणों, दोपहिया वाहनों के साथ इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर की खूब बिक्री हुई। वाहन और ज्वेलरी शोरूम में खरीदारों की भीड़ रही। दुकानदारों के मुताबिक, 50 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है। खरीदारी के साथ आभूषणों और वाहनों की बुकिंग पहले से ही चालू हो गई थी। सहालग के सीजन के चलते अक्षय तृतीया पर मैरिज लॉन, होटल और बैंडबाजे पहले से ही बुक थे। शुक्रवार को गर्मी और धूप की परवाह किए बिना लोग बाजारों में पहुंचते रहे। शॉपिंग मॉल के अलावा वाहनों और ज्वेलर्स के शोरूम में ग्राहकों की दिनभर भीड़ रही।
विज्ञापन

सराफा व्यापारी राजकिशोर रस्तोगी के अनुसार, 50 करोड़ से ऊपर का कारोबार होने का अनुमान है। वाहन बाजार की बात करें तो यहां पिछले साल से कम धनवर्षा हुई। ऑटो मोबाइल डीलर अनुपम जिम्मी के अनुसार, पिछले साल की अपेक्षा इस बार बाइकों की बिक्री कम हुई है। पिछले साल सहालग बहुत बड़ा था, इस बार हल्का रहा। पिछले साल एक दिन में सात सौ से अधिक बाइक की बिक्री हुई थी, लेकिन इस बार 185 बाइकें ही बिकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सराफा बाजार में शाम को बढ़ी भीड़
शहर के प्रमुख सराफा व्यापारी टीकाराम ज्वैलर्स, हजारी लाल गौरी शंकर ज्वैलर्स के शोरूम पर शाम होने के साथ खरीदारों की भीड़ भी बढ़ने लगी। दोपहर के वक्त तेज धूप के कारण महिलाएं घरों से नहीं निकलीं। शाम होने के साथ महिलाएं भी अक्षय तृतीया पर कुछ न कुछ मूल्यवान धातु की खरीद के लिए घर से निकलीं। टीकाराम ज्वैलर्स के प्रमुख वैश्य ने बताया कि पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष ज्यादा अच्छा कारोबार हुआ है। शाम को सराफा शोरूम में भीड़ के कारण खरीदारी के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा था।

पहले से बुक कराए आभूषण और वाहन अक्षय तृतीया पर लाए घर
बड़ी संख्या में लोगों ने बृहस्पतिवार को ही अक्षय तृतीया के लिए वाहनों और सोने-चांदी के आभूषणों को बुक करा दिया था। जिन लोगों ने बृहस्पतिवार और उससे पहले बुकिंग कराई थी वह लोग शुक्रवार को अक्षय तृतीया के पर्व पर डिलीवरी लेने पहुंचे। शुभ मुहूर्त में सोने-चांदी के आभूषण और वाहन अपने घर लाए। घर पर पूजन के बाद ईश्वर से अक्षय फल की कामना की।

सभी मैरिज लॉन और होटल रहे बुक
अक्षय तृतीया सहालग का बड़ा सीजन होता है। मैरिज लॉन, बैंक्वेट हॉल, होटल पहले से बुक हैं। पिछले कई दिनों से रोजाना ही शुभ मुहूर्त हैं। अक्षय तृतीया के लिए तो हर वर्ष करीब एक-डेढ़ महीने पहले ही लॉन की बुकिंग हो जाया करती है। शुक्रवार को बड़ा सहालग है। -रामबाबू , मैरिज लॉन मैनेजर

सोने की खरीद में हुई वृद्धि

कम वजन की ज्वेलरी लोगों ने पसंद की। कुंदन जड़ित आभूषणों की मांग अधिक रही। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीद में काफी इजाफा हुआ है। सामान्य दिनों की तुलना में चार से पांच गुना ज्यादा बिक्री रही।- राजकिशोर वैश्य, सराफा व्यापारी



पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष ज्यादा अच्छा कारोबार हुआ है क्योंकि सोना महंगा था। सोना महंगा होने की वजह से कम वजन में आकर्षक डिजाइनें लोगों ने काफी पसंद कीं। - प्रमुख वैश्य, टीकाराम ज्वैलर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed