{"_id":"589f61d44f1c1b875237d1a3","slug":"akhilesh-not-work-exploits-speaks-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश का काम नहीं, कारनामे बोल रहे हैं: मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश का काम नहीं, कारनामे बोल रहे हैं: मोदी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश का काम नहीं, कारनामे बोल रहे हैं: मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सपा के गढ़ बदायूं में प्रधानमंत्री ने किए सपा सरकार और गठबंधन पर तीखे प्रहार
लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी लहर में भी सुरक्षित बच गए सपा के गढ़ बदायूं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीखे शब्द बाणों की बौछार कर बुरी तरह झकझोर गए। बदायूं को बसपा नेता मायावती का पुराना क्षेत्र और सपा का मौजूदा गढ़ बताते हुए उन्होंने कहा कि मुलायम मायावती और अखिलेश को जहां पहुंचना था पहुंच गए लेकिन यहां की जनता जहां की तहां है। ये जिला देश के सौ सबसे पिछडे़ जिलों में से एक है। उन्होंने कहा कि अखिलेश कहते हैं कि उनका काम बोलता है लेकिन यहां काम नहीं, उनके कारनामे बोल रहे हैं। एमएलसी चुनाव में तीनों सीटों पर भाजपा की जीत की सूचना देते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने प्रदेश में भाजपा की आंधी का संकेत दे दिया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पांच साल पहले अखिलेश बोलते थे कि मायावती सरकार भ्रष्ट थी और वह भ्रष्ट लोगों को जेल भेजेंगे लेकिन सरकार बनते ही उन्होंने तमाम भ्रष्ट लोगों को उच्च पदों पर बैठा कर दस गुना भ्रष्टाचार के लिए दरवाजे खोल दिए। हमने भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ लड़ाई छेड़ी है। ये लड़ाई इनको भी अपने फेरे में लेगी और मैं गरीबों का लूटा धन उनको लौटाकर रहूंगा। उन्होंने कहा कि यहां नौकरियों में भी जातिवाद का जहर घुला, होनहार वंचित रहे। भाई भतीजावाद के चलते ईमानदार नौकरी नहीं पा सके। वर्ग तीन और चार की भर्तियों में दो से तीन लाख लेकर नौकरियां दी गईं। लोगों ने अपने घर बेचकर नौकरी पाई। ये सरकार के कारनामे रहे। भाजपा के राज में परीक्षा देने वालों का रिकार्ड कंप्यूटर में होगा, तब ऐसा नहीं हो पाएगा। योग्य ही नौकरी पाएगा।
कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि थानों में अपराधियों की जय जयकार होती है, पीड़ितों की नहीं सुनी जाती। उत्तर प्रदेश में कोई भी बेटी अकेली घर से बाहर नहीं निकल सकती। हर रोज दो दर्जन से ज्यादा महिलाओं के साथ बलात्कार होता है। जब भाजपा सरकार बनेगी तब बेटियों की रक्षा के लिए झलकारी बाई, उदा देवी और वीरांगना अवंती बाई के नाम पर तीन विशेष महिला बटालियन बनाई जाएंगी। बदायूं के विधायक द्वारा सांसद पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों का हवाला देते हुए उन्होंने इसे भी सपा सरकार के एक कारनामे के रूप में पेश किया और इस पर काफी देर तक चुटकी लेते रहे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा इन्होंने पांच साल सरकार चलाई, इनके पास गिनाने के लिए इनके अपने काम होने चाहिए। ऐसा न करके वह कह रहे हैं कि मोदी ने ऐसा किया, वैसा किया। मैंने क्या किया इसका हिसाब जनता 2019 में दे देगी, पहले ये अपना हिसाब दें। सर्जिकल स्ट्राइक का मसला उठाते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग हमारी सेना पर शक कर रहे हैं। दुश्मन तक को पता नहीं चल सका कि ये सब कैसे हो गया, कितने मरे और ये हमसे सबूत मांग रहे हैं। एक घंटे से अधिक लंबे भाषण में प्रधानमंत्री ने मायावती और राहुल का एकाध बार ही नाम लिया, मुख्य निशाना अखिलेश ही रहे।
हम हवा में मार गिराएंगे मिसाइल
पीएम ने बदायूं की सभा में बताया कि कल रात ही हमारे देश के वैज्ञानिकों ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हम दुनिया के उन पांच छह देशों में शामिल हो गए हैं जिनके पास मिसाइल भेदी तकनीक आ गई है। पाकिस्तान ने हाल में दूर तक मार करने वाली मिसाइल बनाई है और हमारे वैज्ञानिकों ने ऐसी मिसाइल बनाई है जो दुश्मन की मिसाइल को डेढ़ सौ किलोमीटर ऊपर हवा में ही मार गिरा सकती है।