{"_id":"6924989dbaaa793b7202d523","slug":"ajay-won-gold-in-the-national-taekwondo-competition-badaun-news-c-123-1-sbly1001-151565-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अजय ने राष्ट्रीय ताइक्वांडाे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अजय ने राष्ट्रीय ताइक्वांडाे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण
विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी को सम्मानित किया गया। स्रोत स्वयं
बदायूं। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया व उप्र ताइक्वांडो संघ की ओर से आयोजित 41वीं ऑफीशियल सीनियर व 8वीं कैडेट राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
जिला ताइक्वांडो संघ बदायूं के अध्यक्ष राजन मेहंदीरता ने बताया कि प्रतियोगिता 21 से 23 नवंबर के बीच बरेली स्थित स्मार्ट सिटी इंडोर हॉल स्पोर्ट्स स्टेडियम, इज्जतनगर में हुई। प्रतियोगिता में देशभर से 22 राज्यों की टीमों के 1000 से अधिक चयनित खिलाड़ी व खेल अधिकारी शामिल हुए।
इसमें जिले से अजय पाल सिंह ने पूमसे टेबेक इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 में से सर्वाधिक 6.7 अंक प्राप्त कर सीनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश टीम के लिए स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, नई दिल्ली, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना और मेजबान उत्तर प्रदेश सहित 22 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। संवाद