फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   agriculture

बीज तो खरीदा .. पर खातों में नहीं पहुंची सब्सिडी

Sun, 29 Dec 2019 06:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
agriculture
बदायूं। किसानों ने विभाग के माध्यम से खरीफ की फसल में सब्सिडी पर बीज की खरीदारी की थी। इसमें काफी किसानों को अभी तक सब्सिडी योजना का लाभ नहीं मिल सका है। इस कारण किसान अभी परेशान घूम रहे हैं। वे लगातार कार्यालयों के चक्कर काटने पर मजबूर हैं, जबकि विभाग का दावा है कि किसानों को योजना का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन द्वारा विभाग की तरफ से रबी की फसलों के लिए किसानों को सब्सिडी पर बीज मुहैया कराया गया है। शासन द्वारा मिल रही छूट का लाभ किसान ले रहे हैं। इसकी प्रकार खरीफ की फसल में भी किसानों द्वारा सब्सिडी पर बीज लिया गया था। हालांकि इसके लिए शासन की तरफ से जिले को 12 हजार 575 किलो बीज के आवंटन का लक्ष्य दिया गया। लक्ष्य मिलने के बाद में विभाग ने उसको समय से पूर्व पूरा कर लिया। साथ ही विभाग ने शासन से 14 सौ किलो अतिरिक्त बीज की मांग की। शासन द्वारा बीज उपलब्ध कराने के बाद उसका वितरण विभाग द्वारा किया गया। विभाग ने दावा किया कि जिन किसानों ने बीज की खरीद की है, उन सभी को सब्सिडी योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है। जबकि जिले में करीब 15 सौ किसान ऐसे हैं, जिन्हें अब तक शासन की सब्सिडी योजना का लाभ नहीं मिल सका है। जिससे किसान परेशान घूम रहे हैं।
विज्ञापन

बीज-लक्ष्य- उपलब्धता -वितरण
धान सामान्य-7812-7801-7701
धान संकर-220-482-330
मक्का-196-188-188
संकर मक्का-100-400-352
ज्वार-6-5-5 बाजरा-347-108-108
संकर बाजरा-355-955-732
(नोट-सभी किलो में)
विभाग की तरफ से किसानों के लिए सब्सिडी भेजी गई है। अगर किन्हीं किसानों को नहीं मिल पायी है, तो वह मुझसे मिल सकते हैं। उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. रामवीर कटारा, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed