फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   agricultural

शासन ने जारी की आरसी, फिर भी चीनी मिलों ने नहीं किया भुगतान

Tue, 24 Aug 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
agricultural
बदायूं। किसानों की आय दोगुना करने का दावा करने वाली भाजपा सरकार में गन्ना किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। चीनी मिलें किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं कर रही हैं। शासन यदु शुगर मिल समेत प्रदेश की पांच चीनी मिलों के खिलाफ वसूली प्रमाणपत्र जारी कर चुका है। बावजूद इसके प्रशासन और गन्ना विभाग के अधिकारियों ने चीनी मिलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

जिले में गन्ने की खेती बड़े पैमाने पर होती है। बावजूद इसके जिले के किसान परेशान हैं। इसकी खास वजह यह है कि चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों का समय से भुगतान नहीं किया जाता है। हालात यह है कि बिसौली की यदु शुगर मिल पर 17 जुलाई तक किसानों के 57 करोड़ 72 लाख से ज्यादा का भुगतान बकाया था। अब तक चीनी मिल की ओर से मात्र 3.39 प्रतिशत ही भुगतान किया गया। चीनी एवं गन्ना आयुक्त संजय आर भूस रेड्डी ने बिसौली स्थित यदु शुगर मिल समेत प्रदेश की पांच चीनी मिलों के खिलाफ वसूली प्रमाणपत्र जारी किया है। बावजूद इसके यदु शुगर मिल ने गन्ना किसानों का करीब 28 करोड़ 62 लाख रुपये भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन

चीनी मिल प्रशासन को ध्यान रखना चाहिए कि किसानों के पास जो कुछ होता है, वह फसल ही है। खेती पर ही उनका पूरा परिवार निर्भर रहता है। ऐसे में समय से गन्ने का भुगतान न मिले तो अगली फसल करना मुश्किल होता है। शासन-प्रशासन को इसका भी ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल कुमार, किसान
अगर जिला प्रशासन शुरुआत से थोड़ी सख्ती बरतता तो समय से किसानों को भुगतान मिल सकता था। मिल मालिक और प्रबंधक बड़े लोग हैं। प्रभावशाली लोगों पर अधिकारी भी कार्रवाई करने से बचते हैं। यही वजह है कि प्रशासन ने किसानों का बकाया भुगतान करने का कोई प्रयास नहीं किया।
- हरिनंदन सिंह, किसान
जब से आरसी जारी हुई, तब से यदु चीनी मिल ने किसानों का भुगतान करने की प्रक्रिया में तेजी लाई है। अब तक 52 प्रतिशत से अधिक बकाया धनराशि का भुगतान किया गया है। चीनी मिल प्रशासन ने अपनी ओर से शासन से बकाया धनराशि किसानों को देने के लिए कुछ समय मांगा था। उसी शेड्यूल के अनुरूप भुगतान हो रहा है। जल्द ही पूरा भुगतान कराने का प्रयास किया जाएगा। - रामकिशन, जिला गन्ना अधिकारी

- चीनी मिल पर कितना बकाया है और शासन की ओर से राजस्व वसूली के लिए आरसी जारी की है। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, मैने कुछ दिनों पहले ही यहां का चार्ज लिया है। स्थिति पता करके पूरा गन्ना भुगतान कराने का प्रयास किया जाएगा। - डॉ. राजेश सिंह, एसडीएम बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed