फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Against the BJP leader of Bilsi, Summer

Budaun News: बिल्सी के भाजपा विधायक के खिलाफ नारेबाजी, हंगामा

Wed, 01 May 2024 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 01 May 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Against the BJP leader of Bilsi, Summer
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य की लोगों से होती नोकझोक।स्रोत-वीडियो ग्रैब
बदायूं। उझानी में मंगलवार को क्षत्रिय महासभा की जनसभा आयोजित की गई थी। जनसभा समाप्त होने के बाद जैसे ही विधायक हरीश शाक्य निकल रहे थे तब उनके खिलाफ नारेबाजी की गई।मामला बढ़ता देख कुछ लोगों ने उनको गाड़ी में बैठाकर वहां से रवाना कर दिया।
विज्ञापन

बरी बाला बाईपास पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा क्षत्रिय समाज लगवाना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा की ओर से क्षत्रिय समाज की मांग पर प्रतिमा लगाने की बात तय हो गई। चौक का नामकरण भी महाराणा प्रताप के नाम पर कराने पर सहमति हो गई। आरोप है कि बिल्सी के भाजपा विधायक इससे सहमत नहीं हैं। इसी को लेकर क्षत्रिय समाज उनसे खफा चल रहा है। जब सभा के समापन के बाद वह अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रहे थे तभी उनके खिलाफ नारेबाजी होने लगी। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के साथ केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह कई प्रमुख लोग निकल चुके थे। बताते हैं कि सभा के दौरान भी प्रतिमा का मुद्दा उठा था लेकिन तब लोगों को शांत कर दिया गया था। सभा के बाद विधायक इस मामले में अपना पक्ष रखना चाहते थे लेकिन तब तक हंगामा हो गया।
विज्ञापन


-लोगों में बिल्सी विधायक को लेकर नाराजगी थी, इसको लेकर लोगों ने नारेबाजी की थी। हालांकि आपसी बातचीत से नाराजगी दूर हो गई। अब कोई दिक्कत नहीं है।
अमित प्रताप, कार्यक्रम आयोजक, क्षत्रिय महासभा

कुछ लोगों के गिले शिकवे थे, जब इस पर बातचीत हुई तो समाधान हो गया। जिनकी कुछ बातें रह गईं उनको भी दूर किया किया जाएगा लेकिन फिलहाल नाराजगी दूर हो गई है। हरीश शाक्य, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed