जीतने के बाद प्रधान पक्ष-विपक्ष का नहीं रहता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत ककोड़ा में आयोजित समारोह में उन्होंने पंचायतीराज का महत्व समझाया। कहा कि प्रधान को बजट के अनुरूप गांव के विकास की रूपरेखा तय करनी चाहिए। पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहें। बताया कि जल्दी ही प्रधानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण भी कराया जाएगा। पंचायतों में 13 लाख, 25 हजार रुपये की लागत से गांव में अंत्येष्टि स्थल भी बनाए जा रहे हैं, जिसके लिए ब्लाक वार गांवों का चयन किया जा रहा है। पंचायत घर स्वच्छ, कंप्यूटर और स्मार्ट फोन से युक्त होने चाहिए। महिला प्रधानों की सक्रिय भागीदारी पर भी उन्होंने जोर दिया। कहा कि सभी का कर्तव्य बनता है कि गांव के लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हों, खुले में शौच न जाएं, जिससे बीमारी फैलती है।
पंचायतीराज निदेशक ने कहा कि केंद्र वित्त आयोग सीधे ग्राम पंचायतों को धन भेजता है। क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत का बजट समाप्त कर दिया गया है। 15 दिन से ज्यादा धन को रोका नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि निर्वाचित प्रधानों के लिए शासन की गाइड लाइन से जुड़ी पुस्तकें शीघ्र भेजी जाएंगी।
डीपीआरओ राजेश यादव ने कहा कि शौचालयों में उपले भरकर निष्प्रयोग करना अपराध है। नेशनल पुलिस मिशन दिल्ली से जुड़े डीआईजी अंशुमान सिंह ने कहा कि उन्होंने पड़ोसी जिले के गांव सिढ़पुरा में बच्चों की पढ़ाई की निशुल्क व्यवस्था की गई है। यहां प्रशासनिक सेवाओं में जाने के लिए भी पढ़ाई कराई जा रही है। राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष पं. प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि प्रधान कर्तव्य के साथ पात्र लोगों को योजना का लाभ दें। ककोड़ा के प्रधान अनिल द्विवेदी ने गांव के विकास के लिए मांग पत्र भी दिया। किसानों को कंबल वितरण भी किया गया।
इससे पूर्व समारोह में अतिथियों का प्रधान अनिल द्विवेदी और ओमशंकर ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। अनुपम बाल शिक्षा निकेतन के बच्चों ने स्वागत गीत गाया। संचालन गजेंद्र यादव ने किया। समारोह में राजीव द्विवेदी, अश्वनी द्विवेदी, ओगेंद्र द्विवेदी, विवेक द्विवेदी, जयपाल शर्मा, कैलाश शर्मा, चंद्रपाल, अंगद पाल, डॉ राघवेंद्र, जसवीर कश्यप, अहिलकार रघुवीर शाक्य, नन्हें शाक्य आदि रहे।
प्रधान संगठन ने सौंपा मांग-पत्र
कादरचौक। कम बजट, पंचायतों में सफाई कर्मियों की कमी के अलावा पिछड़ा ब्लाक होने के कारण कादरचौक ब्लाक को बजट में अतिरिक्त धन देने, प्रधानों की सुरक्षा आदि की मांग को लेकर पंचायतीराज निदेशक को प्रधान संगठन की ओर से ज्ञापन सौंपा गया।
इससे पहले प्रधान संगठन ने समारोह में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत करने में प्रधान मुनीष गुप्ता, अश्वनी कुमार गुप्ता, अनिल मिश्रा, राशिद, राजेश्वर कश्यप आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रधान अनोखे, प्रताप, यूनिस, निहाल, नरसिंह, विद्दम सिंह यादव, जगपाल, चिरौंजी लाल, शिवनंदन, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।