{"_id":"67cb418e7fa09eeb3d0e767e","slug":"after-uproar-in-the-district-panchayat-meeting-proposals-worth-rs-12347-crores-passed-badaun-news-c-123-1-sbly1018-135364-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिला पंचायत की बैठक में हंगामे के बाद 123.47 करोड़ के प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिला पंचायत की बैठक में हंगामे के बाद 123.47 करोड़ के प्रस्ताव पास
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में बैठक करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष बर्षा यादव। संवाद
बदायूं। जिला पंचायत में हंगामे के बीच 123.47 करोड़ के विकास कार्य पर मुहर लग गई। हालांकि प्रस्ताव आने के बाद सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। कहा कि पूर्व की बैठक के कार्य भी अब तक पूरे नहीं हो पाए हैं।
जिला पंचायत की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में एडीएम व जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में हुई। बैठक शुरू होते ही सदस्यों ने पिछली बैठक के प्रस्ताव में शामिल कामों के बजट को खर्च न करने पर घोर आपत्ति जताई। सदस्यों का कहना था कि जिला पंचायत में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट अप्रैल में मिलना शुरू हो गया था। मगर, आठ महीने में भी इस बजट को खर्च नहीं किया जा सका।
इस तरह जिला पंचायत में करीब 40 करोड़ रुपये का बजट पहले ही पड़ा हुआ है। अब शासन से वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्ताव मांगे गए थे। सदस्यों ने प्रस्ताव बनाकर दिए, लेकिन बैठक में कार्ययोजना तैयार किए बिना ही प्रस्ताव पास करने की बात पर कुछ सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बात नहीं बनी तो जिला पंचायत सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष मोहर सिंह लोधी बैठक का बहिष्कार करते हुए कुछ सदस्यों के साथ सभागार के बाहर आकर धरने पर बैठ गए। बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव व अन्य लोगों ने उनकी मांगों को सुनने के लिए कक्ष में बुलाया। करीब दो घंटे के बाद कोरम पूरा होने पर प्रस्ताव पास कर दिए गए। इसमें तय हुआ कि 123.47 करोड़ से विकास कार्य कराए जाएंगे।
सदस्यों ने जो मांगपत्र दिया था, उसको पूरा किया जाएगा। कुछ सदस्यों का इसी को लेकर विरोध था। सदस्यों को आश्वस्त किया गया कि उनके प्रस्तावों को पास कर काम कराया जाएगा। - वर्षा यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष