फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After the return of buses from Maha Kumbh, there was a traffic jam at the bus stand

Budaun News: महाकुंभ से बसों की वापसी के बाद बस अड्डे पर लगने लगा जाम

Wed, 12 Feb 2025 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
After the return of buses from Maha Kumbh, there was a traffic jam at the bus stand
रोडवेज चौराहे पर लगा जाम। संवाद
बदायूं। महाकुंभ से बसों के लौटने के बाद एक बार फिर दिनभर बस अड्डे पर जाम लगने लगा है। कहने को यहां यातायात पुलिसकर्मी भी तैनात हैं, बावजूद इसके जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन


रोडवेज बस स्टैंड के बाहर चालकों द्वारा आड़ी-तिरछी बसें खड़ा कर दिए जाने से आए दिन जाम लग रहा है। यातायात प्रभारी रोजाना इन बसों को खदेड़ने का काम कर रहे हैं। बावजूद इसके चालक मानने को तैयार नहीं। एआरएम अजय कुमार की चेतावनी का भी कोई असर नहीं दिख रहा।
विज्ञापन


छह दिन में चार बसों का हो चुका है चालान
यातायात विभाग पिछले छह दिन में चार बसों का चालान कर चुका है, बावजूद इसके चालकों पर कोई असर नहीं। हालत यह हैं कि इन बसों के कारण लावेला चौक से लेकर पुलिस लाइन, रोडवेज स्टैंड से आंबेडकर पार्क तक दिनभर लोग जाम से जूझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस डग्गामार, लेकिन रोडवेज बस स्टैंड चौराहे से बैठा रहे सवारियां
बदायूं। प्राइवेट बसें खुलेआम डग्गामारी कर रहीं हैं। जिले से संचालित यह बसें पुलिस चौकी, थाने आदि के सामने से बेधड़क संचालित हो रहीं हैं। बड़ी बात यह है कि डग्गामार होने के बाद भी यह बसें रोडवेज स्टैंड के बाहर से ही सवारियां बैठा रहीं हैं। परिवहन निगम के अधिकारी इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कराते, यही वजह है कि डग्गामार वाहन संचालकों के हौसले बुलंद हैं। इतना ही नहीं अगर कोई इनसे सवारियां बैठाने को मना कर दे तो फिर झगड़ा होना तय है। मंगलवार की सुबह इन प्राइवेट बसों की वजह से करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। संवाद



लगातार रोडवेज बसों के चालकों को समझाया जा रहा है। चालान भी किए जा रहे हैं। यातायात कर्मचारी जब तक स्टैंड पर रहते हैं तब तक ही चालक इधर-उधर बसों को ले जाते हैं, लेकिन हटने के बाद स्टैंड के पास ही बसों को खड़ा करके सवारियां बैठाते हैं, जिससे जाम लग रहा है। ऐसे बस चालकों पर कार्रवाई कराई जाएगी। -आरएल राजपूत, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed