{"_id":"69a719d1fcb2020f7301efde","slug":"after-the-decoration-of-mahakal-in-bilsi-holi-of-ashes-was-played-badaun-news-c-123-1-sbly1006-158557-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिल्सी में महाकाल के शृंगार के बाद खेली भस्म की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिल्सी में महाकाल के शृंगार के बाद खेली भस्म की होली
विज्ञापन
भस्म की होली खेलते महाकाल के भक्त। संवाद
बिल्सी। नगर की महाकाल सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार की रात शिव शक्ति भवन मंदिर में महाकाल का शृंगार कर भस्म की होली धूमधाम से खेली। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह एवं कस्बा इंचार्ज विदेश कुमार शर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महाकाल के विशेष भाव-शृंगार से हुई। इसके बाद विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। देर रात महाकाल की आरती उतारी गई, जिसमें उपस्थित भक्तों ने श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं ने भस्म की होली खेली। “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
भक्तों ने एक-दूसरे को भस्म लगाकर आध्यात्मिक उल्लास के साथ होली खेली। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भस्म की होली भगवान शिव की परंपरा और सनातन संस्कृति का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन समाज में धार्मिक चेतना और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया। उधर, नगर के मुख्य बाजार कुटी मंदिर में भी भक्तों ने महाकाल का भव्य शृंगार कर पूजा-अर्चना की।