फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After the death of the youth, PWD got the potholes filled overnight

Budaun News: युवक की मौत के बाद पीडब्ल्यूडी ने रातों-रात भरवा दिए गड्ढे

Mon, 26 Aug 2024 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
After the death of the youth, PWD got the potholes filled overnight
पटेल चौक के पास हादसे के बाद हाइवे पर गड्ढे भरवाते लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी।संवाद
बदायूं। रविवार रात सिपाही भर्ती की परीक्षा देकर लौट रहे युवक की एमएफ हाईवे पर गड्ढों में पड़कर बाइक गिर गई थी। बाइक के पीछे आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया था, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी और साथी की हालत भी गंभीर है। हादसे के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने रात में ही हादसे वाली जगह के आसपास के गड्ढे भरवा दिए। लोगों ने युवक की मौत का जिम्मेदार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की लापरवाही को बताया है।
विज्ञापन


नवादा चौकी से करीब पांच सौ मीटर दूर एमएफ हाईवे पर पटेल चौक से पहले सड़क कई दिन से खराब पड़ी है। सड़क में एक-एक फुट गहरे गड्ढे हो गए थे, जिसमें बरसात का पानी भी भर रहा था। गड्ढे गहरे होने से भारी वाहन व ई-रिक्शा के पलटने का डर लगा रहता था। शुक्रवार की सुबह इन गड्ढों के कारण गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बच गई थी। हालांकि उसमें लदे गेहूं के कट्टे हाईवे बिखर गए थे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने खबर प्रकाशित कर बताया था कि सड़क सही नहीं हुई तो कभी भी हादसा हो सकता है। बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग के अधिकारी लगातार अनदेखी करते रहे। नतीजा यह निकला कि रविवार की रात सिपाही भर्ती की परीक्षा देकर लौट रहे दातागंज थाना क्षेत्र के गांव कलौरा निवासी ह्देश यादव (21) की इन्ही गड्ढों के कारण बाइक फिसल गई और पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी चेते। आनन-फानन में रात में ही गड्ढे भरवाने शुरू कर दिए। सुबह में सड़क पर मजदूर लगाकर ऊपर से बजरी पड़वा दी। सुबह यहां मजदूर काम करते दिखे। लोगों का कहना है कि युवक की मौत के लिए सीधे तौर पर लोक निर्माण विभाग के लापरवाह अधिकारी ही जिम्मेदार हैं। उनका कहना है कि जो काम युवक की मौत के बाद किया, वह पहले भी हो सकता था। हालांकि परिजन की तहरीर पर पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है।



बरसात के कारण हाईवे पर पटेल चौक के पास कुछ जगह गड्ढे हो गए थे। लगातार शिकायत मिलने के बाद सभी गड्ढों को भरवा दिया गया है।सड़क पर बजरी डलवाकर उसे समतल कर दिया गया है। -बीपी सिंह, एक्सईएन निर्माण खंड द्वितीय

पटेल चौक के पास हादसे के बाद हाइवे पर गड्ढे भरवाते लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी।संवाद

पटेल चौक के पास हादसे के बाद हाइवे पर गड्ढे भरवाते लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी।संवाद

पटेल चौक के पास हादसे के बाद हाइवे पर गड्ढे भरवाते लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी।संवाद

पटेल चौक के पास हादसे के बाद हाइवे पर गड्ढे भरवाते लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी।संवाद

पटेल चौक के पास हादसे के बाद हाइवे पर गड्ढे भरवाते लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी।संवाद

पटेल चौक के पास हादसे के बाद हाइवे पर गड्ढे भरवाते लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed