फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After the death of a teenager in Sahaswan, the young man hanged

सहसवान में किशोरी की मौत के बाद युवक ने लगाया फंदा

Sat, 04 Dec 2021 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
After the death of a teenager in Sahaswan, the young man hanged
बदायूं। सहसवान नगर में 16 वर्षीय किशोरी व पड़ोस में रहने वाले सजातीय 18 वर्षीय युवक की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात में किशोरी का शव घर में लटका मिला। सुबह किशोर ने पेड़ पर फंदा लगा लिया। दोनों के परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिए। चिता की राख तक नदी में बहा दी है। चर्चा ऑनर किलिंग की भी है। लेकिन परिवार खामोश हैं। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है।
विज्ञापन

नगर के ही एक मोहल्ले में एक ही बिरादरी के दो परिवार आसपास रहते हैं। इन्हीं में से एक परिवार की 16 साल की किशोरी का पड़ोसी 18 साल के युवक से प्रेम संबंध था। चर्चा है कि बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे लड़की पक्ष के लोगों ने अपनी ही नई कोठरी में उसे प्रेमी के साथ देख लिया था। वह फटकार कर लड़की को साथ में घर ले आए। लड़का अपने घर भाग गया था। रात करीब नौ बजे लड़की की मौत हो गई। रात दस बजे परिवार ने पड़ोसियों को बताया कि बेटी ने अकेले कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। रात में ही परिवार के लोगों ने उसका नदी किनारे अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि रात में ही लड़के ने अपने घरवालों से कहा कि वह अपने दूसरे कांशीराम आवास वाले घर में जाकर सोएगा। वह चुपके से अपनी भाभी की साड़ी लेकर घर से निकला और रास्ते में कुएं के पास पेड़ पर फंदा लगा लिया। तड़के जब लोग खेत की ओर गए तो उसका शव लटका देखकर परिवार को सूचना दी। उसके परिवार ने भी शव उतारकर नदी किनारे लड़की की चिता के पास में उसका भी अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों परिवार अब घटनाक्रम पर चुप हैं। किसी पड़ोसी की सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर गई थी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटनाक्रम के संदिग्ध होने की वजह से ऑनरकिलिंग को लेकर भी सुगबुगाहट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दफनाया था बेटी का शव
घटनाक्रम को लेकर एक और चर्चा यह है कि किशोरी के शव को पहले नदी किनारे दफनाया गया था। इसके बाद जब पड़ोसियों के जरिये चर्चा मोहल्ले में फैली तो परिवार के लोगों ने शव को निकालकर अंतिम संस्कार कर दिया। सुबह को जब लड़के की मौत की बात का पता लगा और पुलिस तक मामला पहुंचने की जानकारी हुई तो चिता की राख व हड्डियां भी नदी में बहा दीं। लड़के वालों ने भी चिता का कोई साक्ष्य नहीं छोड़ा।

- सहसवान में ऑनरकिलिंग का मामला नहीं है। जानकारी कराई तो पता लगा कि एक ही समुदाय के पड़ोसी परिवार के युवक और किशोरी में प्रेम संबंध था। इनमें पहले किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बाद में लड़के ने भी ऐसा ही कर लिया। शर्म की वजह से परिवारों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। किसी तरह का कोई आरोप नहीं है। - सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed