{"_id":"f58176af41c16ac4f1779bd7a54913fe","slug":"after-the-children-went-to-school-vkeshn-kul-cool-summer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर वकेशन के बाद कूल- कूल बच्चे पहुंचे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर वकेशन के बाद कूल- कूल बच्चे पहुंचे स्कूल
बदायूं।
Updated Thu, 02 Jul 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीष्मावकाश के बाद बुधवार को फिर से स्कूलों में बच्चों के पहुचंने से रौनक आ गई। प्रात: से ही बच्चे स्कूल जाने को तैयार होकर घर से निकल पड़े। अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल गाड़ियों के अलावा अपने साधनों से भेजा। शहर में कई स्थानों पर बच्चे खड़े होकर खुश नजर अआ रहे थे। स्कूल खुलने को लेकर उनमें गजब का उत्साह नजर आ रहा था। वह पूरी तरह कूल-कूल दिख रहे थे। समर वकेशन की छुट्टियों के पहले दिन बच्चों ने स्कूलों में मौज मस्ती की। कांवेंट स्कूलों में बच्चों को तरह-तरह की गतिविधियों के जरिए बच्चों को शिक्षा का ज्ञान कराया गया।
करीब पौने दो माह के समर वकेशन के बाद आज से फिर स्कूल-कॉलेज खुल गए। छोटे बच्चों ने स्कूल जाने के लिए पूर्व संध्या से ही तैयारियां कर लीं थीं। उन्होंने स्कूली बैग को फिट कर लिया था। अपने-अपने स्कूल की यूनीफार्म को पहनकर बच्चे प्रात: ही घरों से स्कूल जाने को निकल पड़े थे। देखा गया कि कई स्थानों पर पहले की तरह बच्चे अपने स्कूल की गाडिय़ां का इंतजार कर रहे थे। वह पूरी तरह से मस्ती में थे। बेसिक स्कूलों में भी पहले दिन बच्चे अच्छी खासी संख्या में पहुंचे। महिलाएं भी बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचीं। बड़े भाई भी छोटे बच्चों को स्कूल छोड़ने गए।
---
बच्चों ने समर वकेशन के अनुभव किए साझा: डॉ.श्यामेश
टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ.श्यामेश शर्मा ने बताया कि समर वकेशन के बाद पहले दिन आज बच्चों में बेहद उत्साह था। उन्होंने पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई की। इस बीच बच्चों ने बच्चों ने अपने साथियों संग समर वैकेशन के अनुभव भी साझा किए।
विज्ञापन
---
द्रोपदी देवी में हुआ यज्ञ-हवन
चंदैौसी रोड स्थित द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में ग्रीष्मवकाश के बाद आज शैक्षिक सत्र का शुभारंभ यज्ञो-हवन के साथ किया गया। मुख्य यजमान विद्यालय के अध्यक्ष मणिकांत वैश्य रहे। यज्ञ के पुरोहित राकेश चंद्र ने विधि पूर्वक हवन किया। इसमें सभी शिक्षक-छात्रों ने आहुतियां दीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ.रविशरण सिंह चौहान,रामभजन शाक्य, रामौतार शर्मा, चंद्रपाल सिंह, दिलीप कुमार, नागेंद्र, प्रवीण कुमार गुप्ता, दीपक मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, महावीर सिंह, अमित गुप्ता, आर्येंद्र पाल सिंह, रमनपाल सिंह आदि थे।