फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   'Affordable and accessible justice motive "

‘सस्ता और सुलभ न्याय दिलाना ही मकसद’

Thu, 26 May 2016 12:15 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 26 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
'Affordable and accessible justice motive "
सुलभ न्याय - फोटो : अमर उजाला
नवागंतुक सिविल जज जूनियर डिवीजन रवि कुमार का हुआ स्वागत 
विज्ञापन

 बार भवन में बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नवागंतुक सिविल जज जूनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर का स्वागत किया गया। इस मौके पर सिविल जज जूनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बार और बेंच के रिश्ते पूर्ववत बने रहने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि बिना बार के बेंच अधूरी है। दोनों का मकसद वादकारी को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाना है। 

बार भवन में आयोजित कार्यक्रम में दिवाकर का बार के पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ये रिश्ता मजबूत बना रहे, इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे। बोले, जब तक तालमेल नहीं होगा, वादकारी को शीघ्र न्याय नहीं मिल सकता। उन्होंने बार का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन के मुख्य महासचिव श्याम बाबू सक्सेना ने सहयोग का भरोसा दिलाया। वरिष्ठ अधिवक्ता आरएन सक्सेना ने मुंसिंफी सहसवान की स्थापना के बारे में बताया। कार्यक्रम को पूर्व अध्यक्ष रियाज अहमद खां, जितेंद्र सिंह यादव, उवैर्दुरहमान, रागिब अली एडवोकेट, महावीर सिंह यादव, मुजाहिर अली, भगवान सिंह यादव, राजकुमार सक्सेना, सैर्फुरहमान ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतर सिंह शाक्य ने की। संचालन मुख्य महासचिव श्याम बाबू सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed