फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Advocates were on strike in protest against Ghaziabad incident

Budaun News: गाजियाबाद की घटना के विरोध में अधिवक्ता रहे हड़ताल पर

Wed, 13 Nov 2024 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Advocates were on strike in protest against Ghaziabad incident
जिला सिविल बार की बैठक में बोलते सचिव अरविंद पाराशरी।स्रोत-स्वयं
बदायूं। गाजियाबाद में 29 अक्टूबर को जिला जज के कोर्ट रूम में हुए लाठीचार्ज के विरोध में आंदोलन अब उग्र हो गया है। मंगलवार को जिला सिविल बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता कार्य बहिष्कार पर रहे।
विज्ञापन

जिला सिविल बार एसोसिएशन 4 नवंबर से हड़ताल पर है। उन्होंने मंगलवार को एक आम सभा एल्डर कमेटी सदस्य अनवर आलम की अध्यक्षता में की। इसमें ने तय हुआ कि जब तक जिला गाजियाबाद के बार एसोसिएशन द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तब तक हड़ताल और प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा। किसी न्यायालय में कार्य नहीं करेंगे। बुधवार को भी न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की बैठक अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला बार एसोसिएशन के कई सदस्यों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन जिला बार एसोसिएशन गाजियाबाद को दिया। तब कार्यकारिणी ने प्रस्ताव किया कि 13 नवंबर तक जिला बार के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे और किसी तरह का कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed