{"_id":"da80e81435ba6d975a4b27b7927016f7","slug":"advocate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बार की हड़ताल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बार की हड़ताल आज
बदायूं
Updated Fri, 19 Dec 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
जिला बार के दो अधिवक्ताओं के विरुद्ध जिला जज को प्रेषित अवमानना पत्र के विरोध स्वरूप बार एसोसिएशन ने 20 को न्यायिक कार्यों से विरत रहने का ऐलान किया है। कहा है कि अगली रणनीति 20 दिसंबर को जनरल हाउस में तय की जाएगी। कलक्ट्रेट स्थित मथुरा प्रसाद मेमोरियल भवन के लाइब्रेरी कक्ष में अध्यक्ष जिला बार की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की आपात बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संयुक्त सचिव प्रशासन पंकज सिंह एडवोकेट ने बताया कि अपर जिला जज कक्ष छह ने जिला बार के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वर्तमान पदाधिकारी दो अधिवक्ताओं के विरुद्ध अवमानना पत्र जिला जज को प्रेषित किया है। इस पत्र की संगठन के सदस्यों को जानकारी देने तथा अग्रिम रणनीति के लिए 20 दिसंबर को दोपहर डेढ़ बजे आमसभा आयोजित की जाएगी। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के विरूद्ध जिला जज को प्रेषित पत्र से आहत बार ने आमसभा के सिलसिले में 20 दिसंबर को हड़ताल पर रहने का ऐलान किया है। आपात बैठक का संचालन महासचिव पीके गुप्ता ने किया।
विज्ञापन