फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Advice on choosing a career based on your interests and abilities

Budaun News: रुचि और योग्यता के आधार पर करियर चुनने की सलाह

Sat, 23 Aug 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Advice on choosing a career based on your interests and abilities
गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में कैरियर काउंसलिंग के दौरान मौजूद लोग। स्रोत: कॉलेज
बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्राओं को उनकी रुचि और योग्यता के आधार पर सही करियर चुनने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन के लिपिक परवेज समीम ने बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम संचालित कर रही है। उनका उद्देश्य छात्रों को सही शैक्षणिक और व्यावसायिक दिशा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं छात्रों को विशेषज्ञों से जोड़ने और उन्हें रोजगार के अवसरों से परिचित कराने में सहायक होती हैं। सेवायोजन कार्यालय के लिपिक संजय ने छात्राओं को उनकी रुचि और योग्यता के आधार पर सही करियर चुनने की सलाह दी। उन्होंने छात्राओं को प्रदेश सरकार की वेबसाइट पर रोजगार के लिए पंजीकरण करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या प्रो. सरला देवी चक्रवर्ती ने कहा कि करियर काउंसलिंग छात्रों को अपनी क्षमताओं, रुचियों और व्यक्तित्व को समझने में मदद करती है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास बनाए रखते हुए वे अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं। करियर काउंसलिंग प्रभारी डॉ. इति अधिकारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर प्रो. इंदु शर्मा, डॉ. श्रद्धा, डॉ. उमा सिंह गौर, डॉ. निशा साहू, डॉ. शालू, डॉ. शिल्पी, डॉ. वंदना, डॉ. अवनिशा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed