{"_id":"5eaeecb58ebc3e904a7491e8","slug":"admit-to-isolation-ward-badaun-news-bly4046967132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से लौटे युवक की क्वारंटीन सेंटर में हालत बिगड़ी, जांच को भेजा सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से लौटे युवक की क्वारंटीन सेंटर में हालत बिगड़ी, जांच को भेजा सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। हरियाणा पैदल लौटे एक युवक की शनिवार रात क्वारंटीन सेंटर में अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। उसका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है।
उझानी क्षेत्र के गांव बुटला खंजन निवासी एक युवक हरियाणा में काम करता था। शनिवार शाम वह हरियाणा से पैदल लौटा तो उसे ग्रामीणों ने गांव के बाहर रोक लिया। इसका पता लगने पर प्रधान अहवरन सिंह मौके पर जा पहुंचे। उनके पूछने पर युवक ने बताया कि वह पैदल चलकर गांव तक आया है। प्रधान ने घर भेजने के बजाय युवक से गांव के प्राथमिक विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में रहने को कहा। प्रधान ने युवक के लौटने की सूचना चिकित्साधीक्षक डॉ. सुयश दीक्षित को दी। उनके निर्देश पर स्वास्थ्य कर्मियों ने रात में ही युवक का स्वास्थ्य परीक्षण किया। रात में युवक को बुखार आ गया। रविवार सुबह उसके बताने पर ग्रामीणों ने चिकित्साधीक्षक को क्वारंटीन सेंटर बुला लिया गया। चिकित्साधीक्षक के मुताबिक मेडिकल परीक्षण के दौरान युवक में कोरोना जैसे लक्षण नजर आ रहे है। रविवार दोपहर एंबुलेंस में युवक को जिला अस्पताल ले जाकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि उसका ब्लड सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। शनिवार रात को वह जहां क्वारंटीन था वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
गुजरात के सूरत से लौटा पूरा परिवार क्वारंटीन
उझानी। तिलियाखाता गांव निवासी एक व्यक्ति पिछले कई महीनों से परिवार समेत गुजरात के सूरत में काम कर रहा था। गुजरात सरकार उसे परिवार समेत रविवार सुबह में कासगंज तक पहुंचा दिया था। दोपहर को वह पत्नी और दोनों बच्चों समेत घर लौटा। इसका पता लगने पर पुलिस ने उसे होम क्वारंटीन कर दिया है। उसके घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। संवाद