{"_id":"5ec2be7a8ebc3e90541ff267","slug":"administration-is-extra-vigilant-amidst-the-crisis-of-migrants-badaun-news-bly40627481","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासियों के ‘संकट’ के बीच प्रशासन बरत रहा अतिरिक्त सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासियों के ‘संकट’ के बीच प्रशासन बरत रहा अतिरिक्त सतर्कता
विज्ञापन
बदायूं। तमाम सतर्कता और जांच के बावजूद प्रवासी मजदूरों के चलते जिले में कोरोना संकट एक बार फिर उफान पर आने की आशंका बनी हुई है। हर दिन बदायूं में दो से चार हजार प्रवासी मजदूरों के पहुंचने और आसपास के जिलों में इन्हीं प्रवासी मजदूरों के चलते कोरोना संक्रमितों की संख्या में हो रहे वृद्घि ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को बेचैन कर रखा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग हर रोज बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों की सैंपलिंग करने और हर तरह के एहतियात बरतने का दावा कर रहा है।
मंडल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच जनपद में स्वास्थ्य विभाग अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। स्वास्थ्य विभाग गैर प्रांतों से आने वाले प्रत्येक संदिग्ध प्रवासी का सैंपल ले रहा है। सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित प्रवासियों का सैंपल अनिवार्य रूप से लिया जा रहा है। हालांकि इस माह 10 मई को जनपद कोरोना पॅजिटिव मरीजों से मुक्त हुआ है। उस दिन जिले के आखिरी कोरोना पॉजिटिव मरीज बैंक अधिकारी, सहसवान के भवानीपुर खल्ली की एक महिला व उसका पड़ोसी बच्चा कोरोना निगेटिव हुआ था। हालांकि अब भी जिले पर सबसे बड़ा खतरा गैर प्रांतों से लौट रहे लोगों से ही है। पीलीभीत में आठ, शाहजहांपुर में चार और बरेली में मिला एक कोरोना पॉजिटिव मरीज प्रवासी निकले हैं। इसी तरह बदायूं जिले में रोजाना दो-चार हजार प्रवासी मजदूर लौट रहे हैं। हर क्वारंटीन सेंटर पर भीड़ लगी है। इनके लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं। सैंपलिंग की क्या रिपोर्ट होगी, यह वक्त ही बताएगा। लेकिन इस आपाधापी के बीच स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की सांसे तेज हो चुकी हैं।
जिले में ये निकले थे कोरोना पॉजिटिव
- जिले में सबसे पहला कोरोना पॉजिटिव छह अप्रैल को पाया गया था। वह मुंबई के बडाला का रहने वाला था। दूसरा मामला 10 अप्रैल को निकला जब आंध्र प्रदेश के चित्तूर से आए चुक में संक्रमण मिला। 14 अप्रैल को जालंधरी सराय का युवक और एक युवक भवानीपुर खल्ली का युवक पॉजिटिव निकला था। पंद्रह अप्रैल को मुंबई के बडाला का दूसरा युवक संक्रमित निकला। 18 अप्रैल को मथुरिया चौक के मां-बेटा और एक नेपाली में संक्रमण मिला था। वहीं 19 अप्रैल को जालंधरी सराय के युवक की मां, भाई और दो रिश्तेदार समेत भवानीपुर का युवक पॉजिटिव निकला था। 25 अप्रैल को बैंक अधिकारी, 27 अप्रैल को भवानीपुर खल्ली निवासी महिला और उसका पड़ोसी बालक कोरोना पॉजिटिव मरीज निकला। फिलहाल सभी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
अभी रखनी होगी सावधानी
भले ही कोरोना संक्रमित निकले सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी हो लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में सभी लोगों को सावधानी रखनी होगी। लॉकडाउन का पालन करें, बेहद जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें। हाथों को बार-बार धोएं तथा चेहरे पर न लगाएं। नियमों का पालन करें तभी इस बीमारी से बचा जा सकता है।
- अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट