{"_id":"56e965a34f1c1b6a658b459e","slug":"adm-administration-statement-recorded","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम प्रशासन ने दर्ज किए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम प्रशासन ने दर्ज किए बयान
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
पड़ताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी के सपा विधायक हाजी मोहम्मद इरफान की इलाज में लापरवाही से मौत के मामले में जांच कर रहे एडीएम प्रशासन एके श्रीवास्तव ने बुधवार को जिला अस्पताल पहुंच कर पड़ताल की। उन्होंने इंजरजेंसी ड्यूटी इंचार्ज डॉ. राजेश वर्मा और एंबुलेंस 108 के कोआर्डिनेटर विकास पाराशर से पूछताछ की। बयान भी दर्ज किए। निरीक्षण के लिए एडीएम प्रशासन ने वह एंबुलेंस भी बुलाई, जिससे विधायक को बरेली रेफर किया गया था, लेकिन डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद भी एंबुलेंस अस्पताल नहीं पहुंची। इस पर एडीएम ने नाराजगी भी जताई।
बिलारी के सपा विधायक मोहम्मद इरफान की कार 10 मार्च को मुजरिया कछला रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। विधायक और उनके बेटे फहीम समेत छह लोग घायल हुए थे। विधायक को जिला अस्पताल से बरेली रेफर कर दिया गया था। उनकी रास्ते में मौत हो गई। विधायक के बेटे फहीम ने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके अग्निहोत्री और ईएमओ डॉ. राजेश वर्मा के खिलाफ लापरवाही से इलाज कर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
विधायक की मौत को गंभीरता से लेते हुए डीएम शंभूनाथ ने मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया था। मजिस्ट्रेटी जांच कर रहे एडीएम प्रशासन एके श्रीवास्तव ने गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंच कर पड़ताल की। उन्होंने एंबुलेंस के कोआर्डिनेटर विकास पाराशर से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। ईएमओ डॉ. राजेश वर्मा से भी उन्होंने बात की। एडीएम ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट जल्द ही डीएम को सौंप देंगे।