फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Aditya filed nomination papers

Budaun News: आदित्य ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Tue, 16 Apr 2024 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Aditya filed nomination papers
मतदान स्थल पर नामांकन दा​खिल करते सपा प्रत्याक्षी आदित्य यादव।स्रोत-प्रशासन
बदायूं। सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव ने सोमवार को कलक्ट्रेट में सपा उम्मीदवार की हैसियत से नामांकन पत्र दाखिल किया। वह पहली बार लोकसभा सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। अब तक सहकारिता क्षेत्र की राजनीति करते रहे हैं।
विज्ञापन

इटावा और लखनऊ में अब तक सहकारिता की राजनीति में सक्रिय रहे 35 वर्षीय आदित्य यादव दोपहर दो बजे काफिले के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उनके चाचा और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और गुन्नौर क्षेत्र से सपा विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव साथ थे। दोनों प्रस्तावक भी हैं। नामांकन दाखिल करने से पहले सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने नगला मंदिर और बिरुआबाड़ी मंदिर में पूजा कर जीत के लिए प्रार्थना की। इसके बाद वह छोटे सरकार की दरगाह गए और जीत के लिए दुआ कराई।
विज्ञापन

पूर्व विधायक आबिद रजा और सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव भी साथ थे। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक कलक्ट्रेट के बाहर रहे। असमोली की सपा विधायक पिंकी यादव, विधायक बृजेश यादव, पूर्व राज्यमंत्री प्रदीप यादव गुड्डू, पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व सांसद वीरपाल सिंह, हाजी रईस की भी भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार और बेरोजगारी है अहम मुद्दा
नामांकन के बाद पत्रकार वार्ता में आदित्य यादव ने कहा कि सपा के शासनकाल में बनाया गया राजकीय मेडिकल कॉलेज जर्जर स्थिति में है, जिसे आने वाले समय में ठीक कराया जाएगा। बदायूं का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार बंटवारे की बात करती है, उससे हमें लड़ना है। भाजपा लोगों के बीच में भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उनको ठगने का काम कर रही है। इन्हीं मुद्दों को लेकर लोगों के बीच में जाएंगे। बेरोजगारी, किसानों की समस्या, बढ़ता हुआ भ्रष्टाचार इस चुनाव में अहम मुद्दे रहेंगे। आलू व गन्ना किसानों के भुगतान की समस्या आ रही है। इसे भी मुद्दा बनाएंगे।


मेरा टिकट नहीं कटा सिर्फ निर्वाचन क्षेत्र बदला : धर्मेंद्र यादव
बदायूं के पूर्व सांसद व आजमगढ़ के सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मेरा टिकट कटा नहीं, सिर्फ संसदीय क्षेत्र ही बदला गया है। उन्होंने कहा कि बदायूं की जनता के बीच से मुझे आजमगढ़ की जनता के बीच भेजा गया है। आजमगढ़ में भी समाजवादियों का वही इतिहास रहा है, जो बदायूं में है। मुझे खुशी इस बात की है कि नेताजी का दिल जिन जगहों पर रहा, उन जगहों से मुझे भी चुनाव लड़ने का मौका मिला।
भाजपा के घोषणा पत्र पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी कितनी ही अच्छी बातें कर लें, लेकिन जनता अब उनकी बात मानने को तैयार नहीं। वह कहते थे कि देश नहीं बिकने दूंगा, पर देश की अबतक की जितनी भी कमाई थी सारी अपने दोस्तों को किसी न किसी रूप में सौंप दी। भाजपा के घोषणा पत्र पर अब किसी को यकीन नहीं है, क्योंकि इनका घोषणा पत्र झूठ के ढकोसले व जुमलों के अलावा कुछ नहीं है।

बसपा के मुस्लिम खां समेत छह लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र

बदायूं। बदायूं लोकसभा क्षेत्र से किस्मत आजमाने के लिए बसपा के मुस्लिम खां, भारतीय समाज सेवा पार्टी के राजवीर सिंह, भारतीय भाईचारा पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र कुमार समेत निर्दलीय के रूप मेें दिनेश कुमार, रामभूप, संदीप कुमार ने नामांकन पत्र खरीदे। संवाद



बिसौली के किशोर कुमार ने भी पर्चा भरा
आदित्य यादव के इसके अलावा राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के किशोर कुमार ने भी नामांकन पत्र भरा है। वह बिसौली के रहने वाले हैं।

सपा के आदित्य यादव के पास 13 करोड़ की संपत्ति

- कोई आपराधिक इतिहास नहीं, पिस्टल है इनके पास
- आदित्य की पत्नी के पास है दस लाख रुपये के गहने
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सपा प्रत्याशी आदित्य यादव का आपराधिक इतिहास नहीं है। वह अपने पास लाइसेंसी पिस्टल रखते हैं। राजनीति के साथ व्यापार से जुड़े हैं। उनके पास 13.6 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। पत्नी राजलक्ष्मी यादव हैं उनके पास दस लाख के गहने हैं।
आदित्य यादव की चल व अचल संपत्ति 13,21,31,269 रुपये है। उनकी पत्नी राज लक्ष्मी यादव ने खुद को कंसलटेंसी कारोबारी बताया है। उनके पास 38,83,262 रुपये की संपत्ति है। आदित्य की पिछले वित्तीय वर्ष में आय 19,54,880 रुपये थी। पत्नी ने 7,15,450 रुपये कमाए थे। पत्नी के पास न कार है न स्कूटी। दंपती के हाथ में 4,69,685 रुपये नकद हैं। इसमें पत्नी के 1,65,425 रुपये जुड़े हैं। आदित्य के पास ज्वेलरी 3,85,630 रुपये, एक पिस्टल 2,68,000 रुपये की है। पत्नी के पास ज्वेलरी 10,88,640 रुपये की है। 78,400 रुपये का मोबाइल है। दंपती के पास कोई भी वाहन नहीं है।




विरासत में मिली राजनीति
आदित्य यादव (उम्र 35 साल) के लिए राजनीति कोई नया काम नहीं है। चचेरे भाई अखिलेश यादव उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने वहीं से मास्टर ऑफ टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed