फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Adil, who got spoilt in the company of his friends, became a murderer

Budaun News: दोस्तों की संगत में बिगड़ा आदिल बन गया कातिल

Sun, 15 Dec 2024 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Adil, who got spoilt in the company of his friends, became a murderer
युवक की अमन की हत्या के बाद दूसरे दिन घर में गमगीन बैठी परिवार की महिलाएं। संवाद
बदायूं। पढ़ाई करने के नाम पर अकेले रहने वाला आदिल दोस्तों की संगत में बिगड़ गया। वह इतना बिगड़ा कि अपने ही भाई का कातिल बन गया। दरोगा की नौकरी के लिए तैयारी कर रहा आदिल अब जेल जाएगा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उधर, अमन का शव परिजन ने सुपर्दे-खाक कर दिया है।
विज्ञापन


सलारपुरा ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत खालिद का सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय में घर है। खालिद के छह बेटे हैं। इनमें सबसे बड़ा अमन व उससे छोटा आदिल है। शुक्रवार सुबह आदिल और अमन के बीच विवाद हो गया था। मारपीट के दौरान ही आदिल घर में रखी पिस्टल निकाल लाया और भाई अमन को छह गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद उसने अपनी मां की तरफ भी पिस्टल तान दी। मां को गोली मारने के लिए ट्रिगर दबाया, लेकिन पिस्टल की गोली खत्म हो चुकी थी। हत्या करने के बाद आदिल घर से भाग गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर बेटे के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों की मानें तो आदिल दरोगा की नौकरी की तैयारी कर रहा था। इसके लिए वह ऑनलाइन कोचिंग भी ले रहा था। अक्सर वह दूसरे घर में अकेला रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग भी इसलिए नहीं टोकाटाकी करते थे कि उन्हें लगता था कि वह पढ़ाई कर रहा है, लेकिन कुछ ऐसे दोस्त उसके थे जिनकी संगत में पड़कर वह बिगड़ गया था। शुक्रवार को भी दो दोस्त उसके घर आए थे। वह दोस्त कौन थे इसकी जानकारी किसी को नहीं। उधर, हत्या के बाद से फरार आदिल की तलाश पुलिस के अलावा उसके परिजन भी कर रहे हैं, लेकिन दूसरे दिन भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लगा।


घटना के बाद से आरोपी का मोबाइल है बंद
आरोपी आदिल का घटना के बाद से मोबाइल बंद है। उसके पास रुपये भी नहीं हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह कहीं दूर तो नहीं गया होगा। आरोपी के पिता ने सभी रिश्तेदार और आदिल के सभी दोस्तों से शनिवार को फोन पर बात की। सभी से कहा है कि अगर आदिल का कहीं पता चले तो उन्हें बताएं।



कहां से आई पिस्टल, जांच में जुटी पुलिस
हत्याकांड में एक सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि आखिर एडीओ पंचायत के घर में पिस्टल कहां से आई। पिस्टल किससे खरीदी गई। अब पुलिस इस मामले की जांच में भी जुट गई है। वैसे पुलिस आदिल की तलाश में है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पता चल जाएगा कि पिस्टल कहां से खरीदी गई।


आदिल की तलाश हम भी कर रहे हैं। सभी रिश्तेदारों और उसके दोस्तों से बात की है। उसका मोबाइल नंबर बंद जा रहा है। उसके मिलते ही हम पुलिस को सौंप देंगे। - खालिद, एडीओ पंचायत आरोपी का पिता


आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। पिस्टल कहां से आई। इसका भी पता लगाया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि पिस्टल कहां से खरीदी गई थी। - संजीव कुमार, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed