{"_id":"67e6eb703e3354a89c0b14f8","slug":"adg-pac-and-commander-bareilly-reviewed-the-construction-work-of-pac-battalion-badaun-news-c-123-1-bdn1008-136413-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एडीजी पीएसी व सेनानायक बरेली ने की पीएसी बटालियन के निर्माण कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एडीजी पीएसी व सेनानायक बरेली ने की पीएसी बटालियन के निर्माण कार्यों की समीक्षा
Sat, 29 Mar 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज के सैंजनी में निर्माणाधीन पीएसी बटालियन का शुक्रवार को एडीजी पीएसी सुजीत पांडेय और बरेली आठवीं वाहिनी के सेनानायक आकाश तोमर ने एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह के साथ स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। एडीजी ने निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए।
साल 2021 से दातागंज के सैंजनी में 19.68 हेक्टेयर जमीन पर वीरांगना अवंतीबाई महिला पीएसी बटालियन का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। शुक्रवार को एडीजी पीएसी और सेनानायक आठवीं वाहिनी बरेली ने पीएससी बटालियन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों से कार्यों की समीक्षा की।
अधिकारियों ने बैरक, मैस, शौचालय, परेड ग्राउंड, कार्यालयों आदि का निरीक्षण कर अधर में लटके कार्यों को शीघ्र पूरा एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने अधिकारियों को अभिवादन किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार, सीओ दातागंज केके तिवारी, आरआई इंद्रजीत सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।