{"_id":"667ca506710e3ca4d501ad14","slug":"additional-district-and-sessions-judge-did-not-find-any-doctor-in-the-jail-hospital-badaun-news-c-123-1-sbly1002-121222-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश को जेल के अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश को जेल के अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर
विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण करतीं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव कुमारी।स्रोत- प्रशासन
बदायूं। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव कुमारी ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया था। अस्पताल में डॉक्टर नदारद मिले थे, इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने पाकशाला एवं सभी बैरकों काे देखा और साफ-सफाई रखने को कहा। बंदियों की समस्याएं पूछ उन्हें जागरूक किया।
जेल में बंदियों और कैदियों को समय पर इलाज मिल सके इसके लिए चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव सिंह चौहान और डॉ. सारिक हुसैन और फार्मासिस्ट गोपाल की तैनाती जेल अस्पताल में है। निरीक्षण के दौरान तीनों ही लोग ड्यूटी से नदारद मिले। न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक से जानकारी की गई तो बताया कि फार्मासिस्ट छुट्टी पर हैं। डॉक्टरों ने कोई सूचना नहीं दी है। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। विधि सूत्रों के अनुसार इस मामले में कार्रवाई हो सकती है। जेल अधीक्षक को कार्रवाई के लिए पत्र तैयार किया गया। आज उनको पत्र सौंपा जाएगा।
बाद में उन्होंने जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों की समस्याओं को सुना। विधिक सहायता के बारे में पूछताछ की। विधिक सहायता के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानतदार उपलब्ध कराने, नियमित रूप से बंदियों को दवा उपलब्ध कराने की बात कही। महिला कैदियों से एक-एक कर पूछताछ की गई। उनके साथ रह रहे छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान कारागार में चीफ एलएडीसी ब्रहमानन्दन गौतम, सत्यवीर सिंह, राकेश कुमार यादव, कुमारी कशिश सक्सेना, अधीक्षक जिला कारागार डॉ. विनय कुमार, कारापाल कुंवर रणंजय सिंह, उपकारापाल कमल चन्द, मोहम्मद खालिद आदि मौजूद रहे।