फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Additional Director seeks answer from CVO in Naviganj case

Budaun News: नवीगंज मामले में अपर निदेशक ने सीवीओ से मांगा जवाब

Fri, 15 Mar 2024 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Additional Director seeks answer from CVO in Naviganj case
बदायूं। म्याऊं विकास खंड के गांव नवीगंज में बुधवार को पशु चिकित्सालय का शिलान्यास करने आए पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) को निलंबित कराने के निर्देश दिए थे। इसी प्रकरण में बृहस्पतिवार को पशु पालन विभाग के अपर निदेशक ने सीवीओ से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

अपर निदेशक डॉ. ललित वर्मा ने सवाल पूछा है कि ऐसी लापरवाही क्यों हुई। मंत्री के काफिले के सामने छुट्टा पशु आ जाने के मामले में भी उन्होंने रिपोर्ट मांगी है। अपर निदेशक ने कहा कि जवाब आने पर अगली कार्रवाई करेंगे। सीवीओ के निलंबन के लिए मंत्री की ओर से डीएम को दिए गए निर्देश के बारे में उन्होंने कहा कि शासन से जो निर्देश मिलेंगे, उस पर अमल करेंगे।
विज्ञापन

यह था प्रकरण
सीवीओ डॉ. मोहर सिंह शिलान्यास के लिए जरूरी तैयारी नहीं करा सके थे। शिलान्यास स्थल का चयन नहीं हो सका था। न ही शिलान्यास के वक्त पूजन कराने के लिए पुरोहित का इंतजाम था। इसे लेकर मंत्री का पारा चढ़ गया था। मंत्री को अंतत: आधी अधूरी तैयारी में ही शिलान्यास करना पड़ा अब विभागीय अपर निदेशक डॉ. ललित वर्मा ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed