फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   AD Basic reached children s home due to slow enrollment process in Badaun

स्कूल चलो अभियान: नामांकन प्रक्रिया धीमी पड़ने से बच्चों के घर पहुंचे एडी बेसिक, अभिभावकों से कहा कुछ ऐसा, दिखा असर

Sat, 23 Apr 2022 06:55 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 23 Apr 2022 06:55 PM IST
सार

बरेली मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक (एडी बेसिक) गिरवर सिंह ने शनिवार दोपहर बाद शहर के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। जिसमें उन्हें परिषदीय स्कूलों में नए नामांकन की स्थिति अच्छी नहीं मिलने पर बच्चों के घर पहुंच गए। उन्होंने अभिभावकों को पढ़ाई का महत्व समझाया। जिसके चलते कुछ बच्चों ने नामांकन कराया है। 
 

विज्ञापन
AD Basic reached children s home due to slow enrollment process in Badaun
घरों पर पहुंचे एडी बेसिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में स्कूल चलो अभियान के तहत आउट ऑफ स्कूल बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन कराने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को एडी बेसिक ने जिले के कुछ स्कूलों का निरीक्षण किया तो पाया कि अधिकांश ब्लॉकों में नामांकन की स्थिति बेहद खराब है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वह खुद बच्चों के घर पर पहुंचे और अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के प्रेरित किया।

विज्ञापन


बरेली मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक (एडी बेसिक) गिरवर सिंह ने शनिवार दोपहर बाद शहर के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि परिषदीय स्कूलों में नए नामांकन की स्थिति अच्छी नहीं है। इस पर अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने स्वयं ही मलिन बस्ती नेकपुर का रुख कर दिया।
विज्ञापन


उनके साथ बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह भी चल दिए। वहां पहुंचकर एडी बेसिक ने कुछ घरों में परिवार के लोगों से वार्ता की और उन्हें अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। परिवारों की हामी के बाद मौके पर ही नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद में निकटतम परिषदीय विद्यालय पुलिस लाइन में 13 बच्चों का नामांकन कराया। वहीं कबूलपुरा के प्राथमिक विद्यालय न जाने वाले 15 बच्चों के माता-पिता, अभिभावकों से मिलकर नामांकन प्रक्रिया को मौके पर ही पूरा कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट बिल्डिंग में चल रहे सरकारी स्कूल भी देखे
एडी बेसिक ने शहर में किराए की बिल्डिंग में चल रहे परिषदी स्कूलों को चेक किया। उन्होंने पाया कि परिषदीय विद्यालय कबूलपुरा नंबर-1, 2 व 3, प्राथमिक विद्यालय फरशोरी टोला, प्राथमिक विद्यालय खंडसारी नंबर-1 व 2, प्राथमिक विद्यालय सराय नबंर- 1, प्राथमिक विद्यालय शहबाजपुर नंबर-1 व 2, प्राथमिक विद्यालय लालपुल, प्राथमिक विद्यालय नाहर खॉ सराय नंबर-2 आदि के भवन जर्जर अवस्था में हैं। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देशित किया कि वह स्कूलों की मौजूदा स्थिति के बारे में रिपोर्ट बनाकर दें, वह मंडलायुक्त को इस बारे में बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed