फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Actor Rajpal Yadav met the former MLA yegendra sagar in budaun jail

UP News: बदायूं जेल में पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव, पूर्व विधायक योगेंद्र सागर से की मुलाकात

Sat, 23 Nov 2024 06:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Nov 2024 06:43 PM IST
सार

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव शनिवार को बदायूं पहुंचे। उन्होंने जिला जेल में पूर्व विधायक योगेंद्र सागर से मुलाकात की। एक घंटे की मुलाकात के बाद जेल से बाहर आए अभिनेता ने कहा कि पूर्व विधायक से उनके पारिवारिक रिश्ते हैं। 

विज्ञापन
Actor Rajpal Yadav met the former MLA yegendra sagar in budaun jail
जेल में प्रवेश करते अभिनेता राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे जिला जेल पहुंचे। उन्होंने बिल्सी से विधायक रहे योगेंद्र सागर से जेल में मुलाकात की। करीब एक घंटा मुलाकात के बाद जेल से निकले राजपाल यादव ने कहा कि पूर्व विधायक योगेंद्र सागर से उनके पारिवारिक रिश्ते हैं। जब हम पढ़ते थे तो लखनऊ में परिवार की तरह रहते थे। सागर परिवार से 35 साल पुराना रिश्ता है। यही वजह है कि उनसे मिलने यहां जेल में आया हूं। पूर्व विधायक के जीवन में आए उतार-चढ़ावों को लेकर कहा कि हम भले ही उनसे न मिल सकें, लेकिन लगातार परिवार के संपर्क में हूं। 

विज्ञापन


राजपाल यादव ने कहा कि वह 1999 में फिल्म इंडस्ट्री में आए, तब से दो सौ से अधिक फिल्में कर चुके हैं। इनमें भूलभुलैया सुपर हिट हुई। अब क्रिसमस पर वनवास मूवी रिलीज हो रही है। अभी तक हर साल 10 फिल्मों का औसत रहा है। राजपाल ने बताया कि उनकी काफी रिश्तेदारी बदायूं में है। जेल में मुलाकात के समय पूर्व विधायक योगेंद्र सागर के पुत्र बिसौली से भाजपा के विधायक रहे कुशाग्र सागर मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: बरेली पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव, कहा- रुहेलखंड में फिल्म सिटी बनने की सारी क्षमताएं
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बोले- रुहेलखंड में फिल्म सिटी बनने की सारी क्षमताएं 
बदायूं से होकर बरेली पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि रुहेलखंड जल, जंगल-जमीन, पहाड़ी और पर्यावरण से ओतप्रोत है। यहां शत प्रतिशत फिल्म सिटी बनने की संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि हमारा सपना है कि रुहेलखंड में फिल्म सिटी बने। इसके लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि देश में कई फिल्म सिटी हैं, लेकिन राजपाल यादव की मदर फिल्म सिटी गोरेगांव ईस्ट मुंबई ही रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed