फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Action will be taken on the Headmaster of Roidan

रुदायन की पालिकाध्यक्ष पर होगी कार्रवाई

Sat, 01 Apr 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं Updated Sat, 01 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on the Headmaster of Roidan
सड़क - फोटो : अमर उजाला
रुदायन की पालिकाध्यक्ष पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

-डीएम ने अध्यक्ष के साथ पीडब्ल्यूडी के एई पर भी कार्रवाई की संस्तुति की
-सड़क निर्माण में सामने आई थीं वित्तीय अनियमितताएं

 नगर पंचायत रुदायन में नया सवेरा योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य में  वित्तीय अनियमितताएं पाए जाने पर जिलाधिकारी पवन कुमार ने अध्यक्ष कांती  देवी एवं लोक निर्माण विभाग के तत्कालीन अभियंता मनोज सेंगर के विरुद्ध  कार्रवाई करने के लिए शासन को संस्तुति पत्र भेज दिया है।
नगर पंचायत रुदायन में विछले वर्षों में सड़क निर्माण कार्य कराए गए थे। निर्माण के बाद अनियमितताओं के मामले सामने आए थे। इनको का संज्ञान में लेते हुए डीएम ने अध्यक्ष कांती देवी को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा था तो अध्यक्ष ने नोटिस के जवाब में उत्तर दिया कि उनकी शैक्षिक योग्यता कक्षा पांच तक है। उन्हें  वित्तीय नियमों की पूरी जानकारी नहीं है। नगर पंचायत के बाबू सुंदर लाल ने उन्हें भ्रमित करते हुए अवगत कराया कि संबंधित प्रकरण में समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करके ही बिल भुगतान के लिए चेक पर हस्ताक्षर किए गए।     डीएम  ने प्रकरण वित्तीय क्षति से संबंधित होने तथा अध्यक्ष के कार्यकाल के चार वर्ष से अधिक समाप्त हो जाने के कारण जवाब संतोषजनक नहीं माना। उन्होंने अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति शासन को कर दी है। लोक निर्माण विभाग के तत्कालीन अवर अभियंता  मनोज सेंगर ने तो जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए नोटिस का जवाब देना भी उचित  नहीं समझा। डीएम ने इसे घोर अनुशासनहीनता एवं लापरवाही का द्योतक मानते हुए वित्तीय नियमों का पालन न करने पर उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई के लिए शासन  को संस्तुति भेज दी है। 
विज्ञापन

--
कोट...
निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की अनियमितता को कतई बर्दाश्त  नहीं किया जाएगा। गुणवत्ता मानक के विरुद्ध होेने तथा  वित्तीय नियमों का पालन न करने पर किसी भी अधिकारी, कर्मचारी के साथ कोई  रियायत नहीं बरती जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-पवन कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed