फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   action will be against on blo

रजिस्टर नहीं भरा तो बीएलओ के विरुद्ध होगी कार्रवाई

Sun, 09 Oct 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Sun, 09 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
action will be against on blo
रजिस्टर नहीं भरा तो बीएलओ के विरुद्ध होगी कार्रवाई 
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यों को पूरा करने के लिए यदि बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे के पश्चात पंजिका में विवरण दर्ज नहीं करेंगे, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ये निर्देश डीएम पवन कुमार ने रविवार को मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के दौरान दिए। मतदान केंद्र शेखूपुर तथा नौशेरा की महिला बीएलओ का कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी  ने नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी है कि पुनरीक्षण कार्य में दिलचस्पी न लेने वाले बीएलओ के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। 
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव और एसडीएम सदर जंगबहादुर यादव के साथ शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के नौशेरा स्थित मतदेय स्थल संख्या 27 एवं 28 तथा शेखूपुर स्थित बूथ संख्या 14 से 23 का स्थलीय निरीक्षण किया। बूथ संख्या 27 की बीएलओ रजनी मिश्रा का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। बूथ संख्या 28 के बीएलओ राकेश बाबू का कार्य बेहतर होने पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की। यहां पदाभिहीत अधिकारी शिप्रा उपस्थित पाई गईं। शेखूपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र में 14 से 23 तक 10 बूथ बनाए गए हैं। यहां जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को अपने सम्मुख तलब कर उनकी क्लास ली। बूथ संख्या 14 की बीएलओ 462 पुरुष मतदाताओं में से 370 महिला मतदाता घटाकर अंतर भी नहीं बता सकीं। इन्होंने पंजिका भरने का कार्य भी शुरू नहीं किया है। इस मतदान केंद्र पर केवल एक बीएलओ कौशल सिंह का कार्य संतोषजनक पाया गया, वहीं दूसरी ओर महिला बीएलओ ममता कुमारी, फिरदौस, सरोज, नाजमा बेगम, शगुफ्ता, जरीन फातिमा, मिथलेश तथा रऊफा खातून का कार्य भी संतोषजनक नहीं था।  इन्होंने अभी रजिस्टर भरने का कार्य प्रारंभ नहीं किया है। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए शीघ्र घर-घर जाकर सर्वे करने और इसके पश्चात रजिस्टर में विवरण दर्ज करने की हिदायत दी है। जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओ के पास फार्म-6 नाम शामिल कराने के लिए फार्म-7 नाम कटवाने के लिए, फार्म-8 संशोधन के लिए तथा फार्म-8क एक ही विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल में नाम स्थानांतरण के लिए जितनी संख्या में बीएलओ को फार्म प्राप्त हों वह सभी तहसील स्तरीय मतदाता पंजीकरण केंद्र में उपलब्ध कराएं, जिससे उन्हें ऑनलाइन अपलोड किया जा सके। जिलाधिकारी ने वर्तमान तथा पूर्व ग्राम प्रधान और कोटेदारों की भी पुनरीक्षण कार्य में मदद लेने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

एसडीएम की लापरवाही, सराय पिपरिया में नहीं है कोई बीएलओ
बदायूं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हवलदार यादव ने भ्रमण कर दातागंज विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, तो दातागंज के उप जिलाधिकारी हरीराम यादव की लापरवाही उजागर हुई है। ग्राम सराय पिपरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 186 पर बीएलओ ही तैनात नहीं है, जिससे उस बूथ का फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य पिछड़ रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को उपलब्ध कराते हुए एसडीएम के प्रति नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रविवार को यादव सराय पिपरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 186 पर पहुंचे, तो मालूम हुआ कि इस बूथ पर तैनात बीएलओ शिक्षा विभाग के प्रेरक नत्थू लाल तो पहले ही नौकरी छोड़ चुके हैं, लेकिन उसके बाद एसडीएम ने अभी तक वहां किसी दूसरे बीएलओ को तैनात नहीं किया है, जिससे पुनरीक्षण कार्य पिछड़ रहा है। इसमें शिक्षा विभाग की भी जवाबदेही तय की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed