फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   action

शिकायत पर तीन सफाई कर्मी सस्पेंड

Sat, 19 Sep 2015 12:03 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sat, 19 Sep 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों के निरीक्षण के समय गांवों में गंदगी मिलने और आदेशों की अवहेलना के आरोप में तीन गांवों में तैनात सफाई कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी की इस कार्रवाई से सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। कई गांवों में सफाई नहीं होने की शिकायतें मिलीं हैं, उनकी भी जांच की जा रही है। वहां के कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि पिछले दिनों परियोजना समन्वयक और मुख्यचिकित्साधिकारी ने विकासखंड जगत क्षेत्र के गांव ईकरी और गांव रसूलपुर का भ्रमण किया था। इस दौरान गांव में गंदगी पाई गई। गांव के लोगों ने भी सफाई नहीं होने की शिकायत की थी। इस पर गांव रसूलपुर के सफाई कर्मचारी सन्नोरानी और ईकरी के वेदप्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित  कर दिया गया है। दोनों पर अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना समेत कई अन्य गंभीर आरोप भी हैं। इनके अलावा विकासखंड दहगवां के गांव जरैठा में तैनात सफाई कर्मचारी नीतू को भी गांव में गंदगी होने की शिकायत पर निलंबित  किया गया है।
विज्ञापन

इधर, पता चला है कि कुछ और सफाई कर्मचारियों के गांवों में सफाई नियमित रूप से नहीं किए जाने की शिकायतें मिलीं हैं, इनकी जांच की जा रही है। चर्चा है कि जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed