फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Acting in accordance with the law earns respect in society.

Budaun News: कानून के अनुरूप कार्य करने से समाज में मिलती है पहचान

Wed, 24 Dec 2025 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Acting in accordance with the law earns respect in society.
उझानी में पुलिस की पाठशाला में बोलते एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी। संवाद
उझानी। अनुशासित रहकर कानून के अनुरूप कार्य करने से लोगों को समाज में पहचान मिलती है। यह बात पुलिस की पाठशाला में एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी ने कही। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजन महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार अपराह्न में हुआ।
विज्ञापन

एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी ने सबसे पहले कानून का सम्मान, कानून से जीवन आसान का मूलमंत्र समझाया। उन्होंने कहा कि समाज में अनुशासन का विशेष महत्व है। बिना अनुशासन के तरक्की नहीं की जा सकती। घर- परिवार से लेकर कार्यस्थल तक अनुशासन ही सर्वोपरि है। अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस की कोशिशों पर भी उन्होंने चर्चा की। कहा- साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट जैसा कुछ नहीं होता। अगर कोई फोन पर फंसाने की कोशिश करे तो सजग प्रहरी की तरह पुलिस से संपर्क कर सहयोग लिया जाए। किसी के प्रलोभन में भी नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन

एसपी सिटी द्विवेदी ने छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में बताया। बोले- महिलाओं से जुड़े अपराधों की रोकथाम के लिए सामूहिक से रूप से सजग रहना होगा। घर से लेकर कॉलेज और कार्यस्थल पर मातृशक्ति का उत्पीड़न करने की कोई कोशिश करे तो कानून के दायरे में रहकर उसे सबक सिखाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सड़क हादसों पर चिंता जाहिर की। कहा- बाइक सवार को हेलमेट और कार में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। सड़क हादसों में मृतक संख्या में इजाफा यातायात नियमों का पालन नहीं किए जाने से हो रहा है। पुलिस और पीडब्ल्यूडी की ओर से इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। पाठशाला में विद्यार्थियों का कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार तोमर, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार और दिनेश कुमार गुप्ता आदि समेत शिक्षकों ने कानून से जुड़े टिप्स दिए।


विद्यार्थियों ने पूछे सवाल, द्विवेदी बोले- शाबाश
पुलिस की पाठशाला में एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी ने अपने संबोधन के बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद किया तो सवालों का सिलसिला शुरू हो गया। एक छात्रा ने अपने छोटे भाई के साथ साइबर अपराध होने का जिक्र किया तो दूसरे ने बाइकों के साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकलने का जिक्र किया। इस पर द्विवेदी बोले- पुलिस की ओर से समय- समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती रही है। फिर भी अगर कहीं पर ऐसा नजर आए तो पुलिस को कॉल कर बुला लेना चाहिए।

उझानी में पुलिस की पाठशाला में बोलते एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी। संवाद

उझानी में पुलिस की पाठशाला में बोलते एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed