{"_id":"a0f849d98dac7818548d1caa872c25e7","slug":"across-the-battle-of-will-decide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आरपार की लड़ाई के साथ होगा निर्णय’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आरपार की लड़ाई के साथ होगा निर्णय’
Ujani
Updated Sun, 29 Mar 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
कछला में ब्रिज स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज किए जाने की मांग को लेकर चल रहा भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को भी जारी रहा। चौथे दिन कार्यकर्ताओं ने रेलवे अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कछला ब्रिज हॉल्ट स्टेशन पर चार दिन से धरना पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं की मांग पर गोर करने के लिए चौथे दिन भी रेलवे की ओर से किसी ने सुध नहीं ली है। धरना पर बैठे यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष सोमवीर सिंह और नगर अध्यक्ष उझानी चंद्रमोहन वर्मा ने कहा कि रेवले अफसर कुंडल मार कर बैठ गए हैं। उनकी मांग जनहित में है। एक्सप्रेस ट्रेनों का ब्रिज पर स्टॉपेज से इलाके लोगों को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने आंदोलन के तहत सख्त तेवर दिखाते हुए रेलवे के महाप्रबंधक और डीआरएम के खिलाफ प्रदर्शन किया। बोले, आरपार की लड़ाई के साथ निर्णय होगा। यूनियन के नेता पहले ही दो अप्रैल से बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लगाने की चेतावनी दे चुके हैं। प्रदर्शनकारियों में दुर्वेंद्र चौहान, परमेश्वरी लाल, नेत्रपाल, केहरी सिंह नवाब सिंह, उमेश सिंह, सत्यपाल, रनवीर सिंह, नंदराम वर्मा, महेशपाल, नत्थूलाल, राजेश कुमार, सुखपाल, कृाल सिंह जगदीश और सत्यानंद आदि शामिल थे।
विज्ञापन