{"_id":"683df4ef09d5fb9aaf055a54","slug":"acmo-will-investigate-the-liquor-party-in-the-medical-superintendents-room-badaun-news-c-123-1-sbly1035-140462-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चिकित्साधीक्षक के कक्ष में शराब पार्टी की जांच करेंगे एसीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चिकित्साधीक्षक के कक्ष में शराब पार्टी की जांच करेंगे एसीएमओ
विज्ञापन
उझानी। चिकित्साधीक्षक के कक्ष में शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने की जांच के आदेश सीएमओ रामेश्वर मिश्रा ने दे दिया है। वायरल वीडियो की जांच एसीएमओ मोहन झा करेंगे। इससे पहले चिकित्साधीक्षक ने सीएमओ से भेंट कर इसे साजिश का हिस्सा बताते हुए उन्हें पत्र सौंपा है।
चिकित्साधीक्षक डा. राजकुमार गंगवार के कक्ष का वीडियो दो दिन पहले वायरल हुआ था। वीडियो में कुर्सियां तो खाली दिख रही हैं, लेकिन मेज पर उनकी नेम प्लेट के अलावा शराब की खाली बोतल है। साथ ही भगौना के अलावा कक्ष से अटैच कमरे में गैस चूल्हा और बर्तन नजर आ रहे हैं। अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता, लेकिन मामला अफसरों के संज्ञान पहुंच गया है। मंगलवार चिकित्साधीक्षक ने सीएमओ से मिलकर अपना पक्ष रखा। सीएमओ ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने हकीकत का पता करने के लिए एसीएमओ मोहन झा को जांच सौंपी है।
कक्ष के बाहर और गैलरी में लगे कैमरे खोलेंगे राज
सीएचसी परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कैमरों को कंट्रोल करने वाला सिस्टम चिकित्साधीक्षक के कक्ष में है। वहां पर सेवानिवृत सैनिक भी 24 घंटे सुरक्षा में तैनात रहते हैं। जिस किसी ने भी चिकित्साधीक्षक के कक्ष का वीडियो बनाया है, वह उनके कक्ष के बाहर और गैलरी में लगे कैमरों में कैद जरूर हुआ होगा। सीसीटीवी की जांच से इसका राज खुलेगा।