फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   acident

तालाब में डूबकर छह वर्षीय बालक की मौत

Fri, 26 Aug 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
acident
मृतक राजा। संवाद - फोटो : BADAUN
म्याऊं (बदायूं)। उसावां थाना क्षेत्र के गांव लक्षई नगला में बृहस्पतिवार शाम छह वर्षीय बालक राजा की तालाब में डूबकर मौत हो गई। करीब दो घंटे बाद परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो तालाब में उसका शव उतराता मिला। परिवार वालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

ग्राम लक्षई निवासी सुरेंद्र मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे उसका छह वर्षीय बेटा राजा तालाब किनारे गेंद से खेल रहा था। खेलते खेलते राजा अचानक तालाब में जा गिरा और उसकी पानी में डूबकर मौत हो गई। करीब दो घंटे बाद परिवार वालों को उसका ध्यान आया। तब उन्होंने बालक की खोजबीन शुरू की। परिवार वाले उसे तलाश करते हुए तालाब किनारे पहुंच गए जहां राजा का शव पानी में उतरा रहा था। परिवार वाले उसको निकालकर तुरंत डॉक्टर के पास ले गए जहां डॉक्टर ने उसको मृत बता दिया। इससे परिवार वाले उसके शव को घर ले गए। देर शाम तक उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। बताते हैं कि सुरेंद्र के दो बच्चे थे, जिनमें राजा इकलौता बेटा था। उसकी एक पांच वर्षीय बेटी रवीना है। सुरेंद्र गांव में मजदूरी करता है जबकि उसकी पत्नी दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed