फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   acident

पंजाब में फौजी की कार डिवाइडर से टकराई, पिता, पत्नी और बेटे की मौत

Mon, 06 Jun 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
acident
शव उझानी स्थित घर पहुंचने पर बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। चंडीगढ़ से तबादले के बाद राजस्थान के श्रीगंगानगर के लिए परिवार के साथ निकले उझानी निवासी सैनिक अतुल पाराशर की बेकाबू कार संगरूर में शुक्रवार को डिवाइडर से टकराकर पुलिया के नीचे गहरी खंदी में गिर गई। हादसे में फौजी के पिता, पत्नी और तीन साल के मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घायल सैनिक और उनके बड़े बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। शनिवार देर शाम तीनों के शव यहां पहुंचे तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार सुबह पंजाब के संगरूर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज के पास हुआ। पंजाबी कॉलोनी निवासी अतुल पाराशर सेना की चंडीगढ़ यूनिट में तैनात हैं। पिछले दिनों उनका तबादला चंडीगढ़ से राजस्थान के श्रीगंगानगर के लिए हुआ था। चंडीगढ़ में अतुल के साथ ही उनकी पत्नी और दोनों बेटे भी रहते थे। रिश्तेदार अरुण शर्मा के मुताबिक अतुल खुद ही कार ड्राइव कर रहे थे। हाईवे पर किसी वाहन से बचने की कोशिश में वह कार पर नियंत्रण खो बैठे। कार पहले डिवाइडर से टकराई, फिर सड़क किनारे पुलिया के नीचे खंदी में गिर गई। हादसे में अतुल की पत्नी मोना (38), तीन साल के बेटे अथर्व उर्फ ओम और पिता दिनेश बाबू पाराशर (68) की मौके पर मौत हो गई। अतुल और उनका बड़ा बेटा अमोल (10) गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

अतुल की पत्नी मोना अयोध्यागंज मोहल्ला निवासी इंद्रपाल शर्मा की इकलौती बेटी थीं। मृतक दिनेश मूल रूप से कासगंज जिले के सैलई गांव के निवासी थे। कृषि विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद वह पंजाबी कॉलोनी में परिवार समेत शिफ्ट हो गए थे। दिनेश के बड़े बेटे अमित सेना की दिल्ली यूनिट में तैनात हैं। पोस्टमार्टम के बाद दिनेश, मोना और ओम के शव यहां घर पर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
तीन दिन पहले बेटे से बात कर चंडीगढ़ गए थे दिनेश
- सेना की चंडीगढ़ यूनिट से अतुल पाराशर का राजस्थान के श्रीगंगानगर तबादला हुआ है। यह बात भाई अमित और पिता दिनेश बाबू पाराशर को भी पता थी। अमित चूंकि दिल्ली यूनिट में तैनात हैं, सो उन्हें छुट्टी नहीं मिली। जानकारी होते ही दिनेश ने बेटे अतुल से फोन कर कहा कि वह चंडीगढ़ आ रहे हैं। नए तैनाती स्थल पर उनके साथ जाकर सामान शिफ्ट करा देंगे। हालांकि अतुल ने उन्हें नहीं आने के समझाया था लेकिन वह नहीं माने थे। इसके बाद वह ट्रेन से चंडीगढ़ चले गए।

-
शव पहुंचने के बाद ही हुई फौजी की मां को जानकारी
फौजी की मां कृष्णा देवी हृदय रोगी हैं। उनका इलाज भी चल रहा है। घायल सैनिक अतुल ने इसी के मद्देनजर बड़े भाई अमित को फोन कराया। उन्हें पता है कि मां कृष्णा को जब हादसे के बारे में पता लगेगा तो वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाएंगी। रिश्तेदारों को भी शुक्रवार देर शाम ही फोन किए गए। शनिवार पूर्वाह्न जब रिश्तेदार उनके घर पहुंचने लगे तो उन्हें दरवाजे पर ही रोककर दिनेश के भाई के घर पहुंचा दिया गया। कृष्णा को हादसे का जानकारी शव यहां पहुंचने पर ही हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed