{"_id":"6266fe88f677a873bb53f36e","slug":"acident-badaun-news-bly482745349","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसहैत और सहसवान में बहे दो और बच्चों के शव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उसहैत और सहसवान में बहे दो और बच्चों के शव मिले
विज्ञापन
सहसवान में दोनों शव मिलने के बाद घर के बाहर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सहसवान और उसहैत इलाके में रविवार को बहे दो और बच्चों के शव गंगा से निकाल लिए गए। परिवार वालों ने शवों के पोस्टमार्टम नहीं कराए हैं। पुलिस ने केवल पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की है। सोमवार दोपहर चारों बच्चों के शवों का दफना दिया गया।
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गांव वसौलिया निवासी 13 वर्षीय शादान पुत्र तहब्बर और नौ वर्षीय फरदीन पुत्र नासिर रविवार दोपहर अपने परिवार वालों को खाना देने जाते वक्त गंगा में बह गए थे। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने गोताखोर लगाकर उनकी तलाश शुरू करा दी थी। देर शाम फरदीन का शव गंगा से निकाल लिया गया था लेकिन शादान का कुछ पता नहीं चला था। अधिकारी सोमवार सुबह तक उसकी खोजबीन कराते रहे। इसी दौरान शादान का शव भी मिल गया। पुलिस ने पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की। बाद में परिवार वालों ने उनके शवों को दफन कर दिया।
उसहैत। थाना क्षेत्र में खजुरा नगला घाट पर दो सगी बहनें गंगा पार करते समय बह गईं थीं। किसान अशोक की दो बेटियां 14 वर्षीय शिवानी और 12 वर्षीय सीमा उन्हें खाना देकर घर लौट रहीं थीं। इसी दौरान वह गंगा के तेज बहाव में बह गईं। इसकी सूचना पर परिवार वाले पहुंच गए। दोनों बच्चियों की तलाश शुरू कर दी गई। शाम के समय शिवानी का शव मिल गया था लेकिन सीमा का पता नहीं चला था। सोमवार सुबह सीमा का भी शव गंगा में मिल गया। परिवार वालों ने दोनों बच्चियों के शव के पोस्टमार्टम नहीं कराए हैं। दोपहर के समय उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।