{"_id":"62499ff478ea7e79161d3f04","slug":"acident-badaun-news-bly480187546","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से लौट रही महिला को सांड़ ने उठाकर पटका, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर से लौट रही महिला को सांड़ ने उठाकर पटका, गंभीर
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
जावित्री।
- फोटो : BADAUN
Link Copied
बदायूं। जिले में सांड़ के हमलों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक दिन पहले कुरऊ गांव में सांड़ ने जमकर उत्पात मचाया था, इसमें चार लोग घायल हो गए और स्कूल के बच्चे बाल-बाल बच गए। रविवार सुबह सांड़ ने शहर में एक बुजुर्ग महिला पर हमला बोल दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसके एक हाथ में फ्रैक्चर आया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैय्यदगंज निवासी 55 वर्षीय जावित्री पत्नी रामरक्षपाल रविवार सुबह श्रीराम नगर कॉलोनी के नजदीक पूजा करने शिव मंदिर गईं थीं। लौटते समय अचानक पीछे से आए सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। उन्हें सींगों पर उठाकर सड़क पर पटक दिया। ये देखकर मौके पर मौजूद लोग दौड़ पड़े। उन्होंने महिला को सांड़ से बचाने की कोशिश की लेकिन उनकी आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हुई। कुछ लोग अपने घरों से डंडा निकाल लाए। उन्होंने बमुश्किल सांड को वहां से भगाया। सूचना पर बुजुर्ग महिला के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। वह महिला को तुरंत जिला अस्पताल ले गए। जहां बताया गया कि उनके एक हाथ में फ्रैक्चर आया है। उनके हाथ पर प्लास्टर चढ़ा दिया गया है। हमले में उनके काफी चोटें आईं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।