फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   acident

कुएं से ईंटें निकालते वक्त ढही मिट्टी, दबकर किशोरी की मौत

Thu, 03 Mar 2022 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
acident
पुष्पा को बेहोशी की हालत में कुएं से निकालते ग्रामीण। संवाद - फोटो : BADAUN
इस्लामनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव नौनी में बुधवार सुबह कुएं से ईंटें निकालते वक्त मिट्टी ढहने से दबकर एक 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। करीब ढाई घंटे बाद उसे निकाला गया। परिवार वाले उसे चंदौसी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नौनी निवासी मेघ सिंह का कुआं घर के नजदीक खेत में बना हुआ था। बताते हैं कि उनका कुआं काफी समय से बंद था। इससे मेघ सिंह और उनकी 16 वर्षीय बेटी पुष्पा ने कुएं की ईंटें निकालने का विचार बनाया। दोनों पिता-पुत्री बुधवार सुबह सात बजे ईंटें निकालने के काम में लग गए। पुष्पा कुएं में घुस गई। वह ईंटें निकालकर बाल्टी में भर रही थी। मेघ सिंह रस्सी के सहारे बाल्टी बाहर खींच रहे थे। इसी दौरान करीब आठ बजे अचानक मिट्टी ढह गई। इससे पुष्पा करीब 12 फुट नीचे दब गई। यह देखकर मेघ सिंह ने शोर मचाया। गांव के तमाम लोगों को बुला लिया। उन्होंने तुुरंत फावड़े लेकर मिट्टी हटाना शुरू कर दी। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुष्पा को बाहर निकाल जा सका, उस समय वह बेहोश थी। परिवार वाले उसे तुरंत चंदौसी के निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले उसके शव को गांव ले आए। सूचना पर सीओ बिल्सी बलदेव सिंह मौके पर पहुंचे। परिवार वालों ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। देर शाम को उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

-
जैतपुर में कुएं में दबकर हुई थी बुजुर्ग की मौत
दो दिन पहले इसी तरह फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर में हादसा हो गया था। यहां 70 वर्षीय बिहारी लाल मौर्य ईंटें निकालने के लिए कुएं में घुसे थे। इसी दौरान उनके ऊपर मिट्टी की ढांग गिर गई थी। करीब साढ़े पांच घंटे बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका था। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed