{"_id":"61b25aafeb0035345f30c794","slug":"acident-badaun-news-bly4687141154","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्न लेकर संभल से बदायूं आ रहे दुल्हन के पिता और मौसा की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लग्न लेकर संभल से बदायूं आ रहे दुल्हन के पिता और मौसा की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसफपुर / बदायूं। संभल जिला निवासी महेश व प्रमोद की बाइक को बृहस्पतिवार देर रात आसफपुर-चंदौसी रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों आपस में साढ़ू हैं। महेश की बेटी की लग्न लेकर यह लोग बिसौली कोतवाली के दबथरा गांव जा रहे थे। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
संभल जिले के बहजोई थाने के गांव कुबरी की मढ़ैया निवासी 43 वर्षीय महेश की बेटी की शादी बदायूं जिले के कोतवाली बिसौली के गांव दबथरा में तय हुई थी। बृहस्पतिवार रात वर पक्ष के यहां लग्न कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने महेश के परिवार के लोग शाम से ही दबथरा पहुंच गए थे। महेश रात में अपने साढ़ू संभल जिले के ही सिरसी थाना क्षेत्र के गांव कटोमी निवासी 35 वर्षीय प्रमोद के साथ बाइक से दबथरा जा रहे थे। रात करीब आठ बजे उनकी बाइक जैसे ही थाना फैजगंज बेहटा के गांव सिसरका के पास आई कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों लोग उछलकर दूर खाई में जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों व दूसरे वाहन चालकों ने हादसा देखा तो यूपी 112 को सूचना दी। थाना फैजगंज बेहटा पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को खाई से निकलवाया और आसफपुर के सरकारी अस्पताल लेकर आई। यहां शवों को मोर्चरी में रखवा दिया। पहचान के बाद परिवार को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दो घरों में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सीओ बिसौली विनय कुमार चौहान ने बताया कि थाना पुलिस जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि किस वाहन ने टक्कर मारी है। आसफपुर में परिवार वालों ने बताया कि लड़की के पिता की जेब में 50 हजार और मौसा की जेब में 20 हजार थे, जिनकी जानकारी मिल रही है। संवाद