{"_id":"6171b8c6b2c6e328947f42c6","slug":"acident-badaun-news-bly4636865148","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरकर रिटायर्ड फौजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से गिरकर रिटायर्ड फौजी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर (बदायूं)। अलापुर कस्बे में बुुधवार रात एक रिटायर्ड फौजी की छत से गिरकर मौत हो गई।
बताते हैं कि रिटायर्ड फौजी रोशनलाल (56) कस्बे के वार्ड नंबर एक के निवासी थे। वह बुधवार रात करीब 11 बजे खाना खाकर घर की छत पर टहलने चढ़े थे। परिवार वालों के मुताबिक वह टहलने के बाद छत से उतर रहे थे। इसी दौरान अचानक सीढ़ियों से उनका पैर फिसल गया और घर के आंगन में आ गिरे। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। ये देखकर परिवार वाले आंगन की ओर भागे। उन्होंने रोशनलाल को उठाया तब तक वह बेहोश हो चुके थे। उनकी हालत देखकर परिवार वालों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। काफी देर तक फोन करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो परिवारवालों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और रिटायर्ड फौजी को जिला अस्पताल ले गई, जहां उनकी देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवारवाले उनके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे लेकिन फोन करने की वजह से पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। बृहस्पतिवार शाम परिवारवालों ने उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद