{"_id":"6169d6d3961e721f4b12b920","slug":"acident-badaun-news-bly463007645","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांदरा गांव में बिजली का तार टूटकर गिरा, दो लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दांदरा गांव में बिजली का तार टूटकर गिरा, दो लोग झुलसे
विज्ञापन
दांदरा गांव में मौके पर मौजूद लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरीफनगर (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव दांदरा में बिजली का जर्जर तार टूटकर गली में गिर गया। जिसकी चपेट में आने से दो बैलों की मौत हो गई, जबकि एक किसान समेत दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। तार टूटने पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की।
हादसा शुक्रवार दिन में दो बजे हुआ। उस वक्त दांदरा गांव निवासी शंकरलाल और उनकी पत्नी ममता एक बैल जुती बुग्गी लेकर अपने खेत पर चारा काटने जा रहे थे। वह गांव की गली से होकर गुजर रहे थे। उसी समय सामने से गांव के ही महावीर (60) अपनी बुग्गी लेकर आ रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक इसी दौरान अचानक सड़क किनारे खंभे पर फाल्ट हुआ और एक तार टूटकर दोनों बुग्गियों पर गिर गया। इससे दोनों बुग्गियों के बैलों की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। जबकि शंकरलाल की पत्नी और महावीर करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे को देखकर गांव के लोग आ गए। उन्होंने बमुश्किल लाठी-डंडों से तार हटाकर किसान और महिला को अलग किया। तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी गई और गांव की सप्लाई बंद कराई गई।
इसके बाद परिवार वाले किसान और महिला को स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, हादसे के बाद एकत्र ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गांव की लाइन काफी जर्जर हो चुकी है। इससे आए दिन तार टूटकर गिरते रहते हैं और हादसे होते हैं। फिलहाल दोनों बैलों के शवों को गली से हटवा दिया गया है। तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
विज्ञापन
-
हरीनगला में भी टूटकर गिर चुकी है हाईटेंशन लाइन
कुछ समय पहले कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव हरीनगला में एक बैलगाड़ी के ऊपर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई थी। हरीनगला निवासी किसान चारा काटने खेत पर जा रहा था। इसी दौरान लाइन टूट कर गिरी। इससे किसान के दोनों बैलों की मौत हो गई थी। जबकि किसान बाल-बाल बच गया था। संवाद