{"_id":"611e9b948ebc3e79a37ee43d","slug":"acident-badaun-news-bly456881288","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद के युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद के युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मुरादाबाद जिले के रहने वाले युवक की वजीरगंज कस्बे में एमएफ हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने परिवार को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
22 वर्षीय विनीत मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र के गांव मिलक का निवासी था। वह एक ईंट भट्ठे पर ड्राइवर था। रोज वहां से ट्रैक्टर में ईटें भरकर बदायूं जिले में बेचने आता था। बुधवार रात वह सैदपुर तथा नदवारी के बीच सड़क किनारे ट्रॉली खड़ी करके सो गया था। रात में लघुशंका करने के लिए उठा और सड़क पार कर रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। सुबह पहचान के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को शव भेज दिया है। संवाद