{"_id":"61156c478ebc3efcd06263a5","slug":"acident-badaun-news-bly4561531172","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर चलित नल में करंट आया, प्रधान के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर चलित नल में करंट आया, प्रधान के बेटे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। बृहस्पतिवार सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखूपुरा के प्रधान भूपेंद्र सिंह के बेटे की नल में करंट आने से मौत हो गई। उनका बेटा सुबह सात बजे नल पर पानी लेने गया था। उस नल से मोटर लगी है। जैसे ही उसने बटन दबाया कि नल में करंट आ गया और उसकी चपेट में आकर करंट लगने से बालक की मौत हो गई।
ग्राम पंचायत लखूपुरा के प्रधान भूपेंद्र सिंह मजरा बखतपुर के रहने वाले हैं। उनके घर में नल लगा है, जिससे उन्होंने मोटर लगा रखी है। जब परिवारवालों को पानी की जरूरत होती है तब वह बटन दबाकर नल चला लेते हैं। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे भूपेंद्र सिंह का बेटा सुशांत (12) उसी नल पर पानी लेने गया था। उसने नल चालू करने के लिए मोटर का बटन दबाया। इससे नल में करंट आ गया। इसके बारे में सुशांत को जानकारी नहीं थी। वह रोज की तरह नल पर पानी भरने लगा। जैसे ही उसने नल को पकड़ा, उसे तेज करंट लगा और वह नल के पास ही गिर गया।
यह देखकर प्रधान और उनके परिवार के लोग भागकर वहां पहुंचे। तुरंत मोटर बंद की। उसके तार हटाए और बालक को वहां से उठाया लेकिन तब तक वह बेहोश चुका था। परिवारवाले उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि उसकी मौत हो गई। परिवार वाले उसके शव को वापस ले गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। दोपहर में सुशांत के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुशांत प्रधान के तीन बेटों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से प्रधान के घर में सभी का बुरा हाल है। तमाम लोग उन्हें सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
--
करंट से ऐसे बचें
-बारिश के दिनों में नल से अर्थिंग का तार न बांधें
-किसी इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तु को बिना प्लग निकाले न छुएं
-बिजली के तारों से अन्य तार दूर रखें
-समय-समय पर इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं की जांच कराते रहें
-बच्चों की पहुंच से दूर रखें इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुएं
--वायरिंग में लीकेज, नंगी तार या लीकेज वाले प्वाइंट को न छुएं
-इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुएं नंगे पांव नहीं छूएं
-गीले स्विच या सॉकेट को न छूएं
-वायरिंग के पुराने होने, कटने या शॉट होने का ध्यान रखें।