फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   achevment

कक्षा पांच और आठ में अचीवमेंट सर्वे करेंगे बीटीसी प्रशिक्षु

Thu, 29 Jan 2015 08:24 PM IST
badaun
badaun Updated Thu, 29 Jan 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
फरवरी के पहले सप्ताह से परिषदीय स्कूलों के बच्चों में शिक्षा की गुणवत्ता जांची जाएगी। अचीवमेंट सर्वे के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रशिक्षु इस सर्वे को करेंगे। वह जानेंगे कि आखिर कक्षा पांच और आठ के बच्चों में शिक्षा का स्तर कितना ऊंचा हुआ और बच्चों ने कितना सीखा। इसके लिए दो सौ प्रशिक्षुओं की टीम बनाकर शासन की ओर से चयनित किए गए ब्लॉकों में भेजा जाएगा। इस तीन दिन में दोनों कक्षाओं के 3400 स्टूडेंट्स पर यह सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन के अनुसार अचीवमेंट सर्वे कराने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। इसका उद्देश्य मूल रूप से कक्षा पांच और आठ के बच्चों ने कितना शिक्षा में कितना अचीव किया, यह जानना होगा। डायट प्राचार्य आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि अचीवमेंट सर्वे का काम फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू करा दिया जाएगा। बताया कि इसके तहत शासन से ब्लॉक और स्कूलों की सूची आई है। इन्हीं स्कूलों में सर्वे होगा। बताया कि इसकी जिम्मेदारी बीटीसी प्रशिक्षण ले रहे अभ्यर्थियों की दी जाएगी। इसमें बैच 2012 व 2013 के सौ-सौ प्रशिक्षार्णियों की टीम बनाकर भेजा जाएगा। इसमें सौ कक्षा पांच तथा सौ स्टूडेंट कक्षा आठ के बच्चों का सर्वे करेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय सर्वे में बच्चों के अंदर शिक्षा की गुणवत्ता के अलावा सामान्य क्रियाकलापों की जानकारी अर्जित की जाएगी। इसके बाद सर्वे रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। इसके लिए डायट प्राचार्य को अचीवमेंट सर्वे का समन्वयक बनाया गया है। श्री शर्मा ने बताया सहयोग के लिए डायट के ही रघुपाल और संजीव को सह-समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed