फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accused wanted for the murder of an elderly woman in Kashinagla village arrested.

Budaun News: काशीनगला गांव में वृद्धा की हत्या में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Aug 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Accused wanted for the murder of an elderly woman in Kashinagla village arrested.
बदायूं। काशीनगला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के दौरान वृद्धा की हत्या के मामले में कादरचौक पुलिस ने मंगलवार को वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव काशीनगला में पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में बीते रविवार की सुबह विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने पातीराम के साथ मारपीट की। जान बचाने के लिए पातीराम वहां से भाग निकला। आरोप है कि इसी दौरान उसकी मां जयदेवी (70) पत्नी देशराज बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोपी अनिल ने उनके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से जयदेवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने पातीराम की तहरीर पर अनिल समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने अनिल को धौकन नगला तिराहे पर यात्री शेड के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर गांव गंगी नगला के बाहर पुलिया के पास झाड़ियों से डंडा बरामद हुआ है। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वृद्धा की हत्या में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की घटना के बाद से तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed